लाइव न्यूज़ :

तेलंगानाः IPS बनने के बाद बदल गए पति के तेवर, पत्नी ने सुनाई आपबीती, दर्ज कराई FIR 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2019 10:42 IST

प्रेमिका से की शादी लेकिन IPS ऑफिसर बनने के बाद बदल गए तेवर। अब पत्नी पर बना रहा तलाक देने का दबाव। जानें क्या है पूरा मामला...

Open in App
ठळक मुद्देइस साल जब महेश्वर का चयन यूपीएससी में हो गया तो दोनों के रिश्ते में दूरियां बनने लगी।पत्नी पर तलाक देने का दबाव बनाने लगा जिससे वो किसी दूसरी महिला से शादी कर सके।

तेलंगाना के एक युवा आईपीएस अधिकारी पर शोषण और मारपीट के आरोप लगे हैं। आईपीएस की बीवी ने कहा कि उसका 28 वर्षीय पति तलाक देने के लिए दबाव बना रहा है। पीड़ित महिला भावना ने पुलिस को बताया कि वो और कोक्कंती महेश्वर रेड्डी कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे से प्यार करते थे। पिछले साल फरवरी में दोनों ने शादी कर ली। लेकिन इस साल जब महेश्वर का चयन यूपीएससी में हो गया तो दोनों के रिश्ते में दूरियां बनने लगी।

जवाहर नगर पुलिस इंस्पेक्टर भिक्षापति राव ने पीड़िता भावना के बयान के आधार पर बताया, 'यूपीएससी की परीक्षा में 126वीं रैंक हासिल करने के बाद आईपीएस रेड्डी ने अपना दिमाग बदल लिया।' भावना ने कहा, 'जब से उसका चयन आईपीएस के लिए हुआ है, वो मुझपर तलाक देने का दबाव बनाने लगा जिससे वो किसी दूसरी महिला से शादी कर सके।'

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक भावना ने बताया कि उसके पति ने अभी तक हमारी शादी के बारे में अपने पैरेंट्स को नहीं बताया। आईपीएस बनने के बाद उसके पैरेंट्स शादी का प्रस्ताव लाने लगे तो ये सुनकर मैं चौंक गई। भावना ने कहा कि उसने पहली शिकायत अगस्त में दर्ज कराई थी।

उसी दौरान भावना ने अपना पहला ट्विटर अकाउंट बनाया। जब पुलिस ने उसकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं की तो उसने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती बतानी शुरू कर दी। हालांकि पुलिस कमिश्नर महेश मुरलीधर ने इसबात से इनकार किया है कि पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की। सोमवार को ट्रेनी आईपीएस के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इसमें 498 ए, 506 और एससी एसटी एक्ट शामिल है।

टॅग्स :तेलंगानाहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े