लाइव न्यूज़ :

परिवार के तीन सदस्यों ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में विधायक के बेटे का नाम जिक्र, जानें 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2022 13:41 IST

पुलिस ने सोमवार को बताया कि परिवार में माता-पिता और उनके दो बच्चों ने रविवार रात को खुद को जलाकर कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की 80 प्रतिशत तक झुलस गयी है।अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि अन्य की मौत हो गयी है।

हैदराबादः तेलंगाना के भद्राद्री-कोठागुडम जिले में एक परिवार के तीन सदस्यों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली और कथित सुसाइड नोट में एक विधायक के बेटे का नाम लिखे होने के बाद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि परिवार में माता-पिता और उनके दो बच्चों ने रविवार रात को खुद को जलाकर कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश की।

उनमें से एक लड़की 80 प्रतिशत तक झुलस गयी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि अन्य की मौत हो गयी है। लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया है। कथित सुसाइड नोट में परिवार के मुखिया की मां, बहन और एक स्थानीय विधायक के बेटे के नाम हैं।

बिजनौर में बीएएमएस की छात्रा का शव पंखे से लटका मिला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में छाञावास में रह रही बीएएमएस (आयुर्वेद चिकित्सा) की एक छात्रा का शव सोमवार को पंखे से लटका मिला। पुलिस आत्महत्या के कारण की जांच में जुटी है। पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉ प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि बिजनौर के मधुबन छात्रावास के एक कमरे में इस्माइलपुर गांव निवासी सुरभि त्यागी (22) का शव सोमवार शाम कमरे में पंखे से लटका मिला।

मृतका जिला मुख्यालय के विवेक कालेज में बीएएमएस द्दितीय वर्ष की छात्रा थी और मधुबन चौधरी छात्रावास में रह रही थी। पुलिस के अनुसार देर शाम तक परिजन सुरभि से संपर्क करने की कोशिश करते रहे लेकिन संपर्क न हो पाने पर अन्य छात्राओं से बात की गई।

जब कुछ छात्राएं सुरभि के कमरे में गईं तो वहां सुरभि की लाश पंखे से लटकी देख हड़कंप मच गया। घटना की सूचना फौरन पुलिस को दी गई। एएसपी ने बताया कि पुलिस की टीम ने कमरे से साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं और आत्महत्या के पहलु से मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीतेलंगानाहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा