लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना का सनसनीखेज मामला, भूमि विवाद में दिनदहाड़े महिला तहसीलदार की जिंदा जलाकर हत्या

By भाषा | Updated: November 4, 2019 20:09 IST

तेलंगाना में एक महिला तहसीलदार की दिनदहाड़े जलाकर हत्या करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस महिला का नाम विजया रेड्डी था और वो 30 साल की थी।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना में महिला तहसीलदार की कार्यालय में जिंदा जलाकर हत्याभूमि विवाद का मामला, महिला को बचाने की कोशिश में दो कर्मचारी भी झुलसे

तेलंगाना में सोमवार को एक जघन्य घटना के तहत अब्दुल्लापुरमेट में एक महिला तहसीलदार को संदिग्ध भूमि विवाद के चलते उनके कार्यालय में दिनदहाड़े कथित रूप से एक व्यक्ति ने जिंदा जला दिया। पुलिस और राजस्व अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राजस्व विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया विजया रेड्डी (30) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उन्हें बचाने की कोशिश में कार्यालय के दो अन्य कर्मचारी झुलस गए। साथ ही उन्होंने बताया कि हमलावर भी जल गया है। घटना दोपहर करीब ढेड़ बजे हुई, जब विजया अपने कमरे में अकेली थीं।

सुरेश नाम के एक स्थानीय व्यक्ति ने कथित रूप से वहां प्रवेश किया और उनके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक उसका कोई भूमि विवाद था।

राचकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश एम भागवत ने संवाददाताओं को बताया कि सभी तीन घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया, 'किसी सरकारी कार्यालय में ऐसी घटना पहली बार हुई है। जिस व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम दिया, वह भी जल गया है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। वह हमारी हिरासत में है। वह करीब 50-60 प्रतिशत जल गया है।' 

शुरुआती जांच के आधार पर उन्होंने बताया, 'ऐसा लगता है कि किसी जमीन विवाद के चलते हमला हुआ है। उसने ऐसा क्यों किया या किसी ने उसे ऐसा करने के लिए उकसाया, ये जांच के दौरान पता चलेगा।' 

दिन दहाड़े हुई इस घटना से तहसीलदार कार्यालय में कोहराम मच गया। घटना के समय विजया अपने कमरे में अकेली थीं। एक चश्मदीद ने बताया कि उनके कमरे से चीखने की आवाज आई और एक कर्मचारी दौड़कर तहसीलदार के कमरे में गया और उन्हें आग की लपटों से घिरा पाया।

बाद में तहसील के कर्मचारियों ने घटना की जांच और न्याय के लिए विरोध प्रदर्शन किया जबकि तहसीलदार के शव को पोस्टमार्टन के लिए ले जाया गया। तेलंगाना शिक्षा मंत्री पी सविता इंद्रा रेड्डी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की निंदा करते हुए मंत्री ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

टॅग्स :तेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज