लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: हैदराबाद में भाजपा नेता के बेटे समेत 10 को पुलिस ने नशीली दवाओं के सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 27, 2024 09:12 IST

हैदराबाद पुलिस ने बीते सोमवार को रेडिसन ब्लू होटल में छापेमारी के बाद कोकीन रखने और सेवन करने के आरोप में एक प्रमुख भाजपा नेता के बेटे सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद में पुलिस ने भाजपा नेता के बेटे को कोकीन रखने और सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया साइबराबाद और गाचीबोवली पुलिस के इस एक्शन में नपे भाजपा नेता गज्जला योगानंद के बेटेपुलिस ने मामले में भाजपा नेता के बेटे गज्जला विवेकानंद समेत 10 लोगों को पकड़ा है

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पुलिस ने बीते सोमवार को रेडिसन ब्लू होटल में छापेमारी के बाद कोकीन रखने और सेवन करने के आरोप में एक प्रमुख भाजपा नेता के बेटे सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार साइबराबाद और गाचीबोवली पुलिस के इस एक्शन में भाजपा नेता मंजीरा समूह की कंपनियों के निदेशक और भाजपा नेता गज्जला योगानंद के बेटे गज्जला विवेकानंद भी शामिल हैं। इसके अलावा गिरफ्तार होने वाले में सैयद अब्बास अली जेफ़री, निर्भय, केदार सहित छह अन्य लोगों भी शामिल हैं।

गिरफ्तारी के मामले में पुलिस ने कोकीन युक्त तीन प्लास्टिक पाउच जब्त करने की सूचना दी, जिनमें से प्रत्येक का उपभोग से पहले वजन लगभग एक ग्राम था, साथ ही नशीली दवाओं के उपभोग के लिए आमतौर पर उपयोग किए जाने वाले सफेद रंग के कागज और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि शुरुआती जांच के बाद पुलिस की एक टीम जुबली हिल्स स्थित गज्जला विवेकानंद के आवास पर गई और उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले आया गया। पूछताछ के दौरान गज्जला विवेकानंद ने स्वीकार किया कि उसने रेडिसन ब्लू में अपने होटल के कमरे में एक पार्टी आयोजित करने की थी, जिसमें उनके सहित अन्य लोगों के द्वारा कोकीन का सेवन किया गया था।

उसके बाद पुलिस द्वारा गज्जला विवेकानंद का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, जिसमें विवेकानन्द को नशीली दवाओं के सेवन का दोषी पाया गया है।

टॅग्स :हैदराबादPoliceक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट