लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में बेटे की शराब की लत से परेशान माता-पिता ने भाड़े के हत्यारों से कराई उसकी हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2022 11:53 IST

पुलिस के अनुसार 18 अक्टूबर को, 26 वर्षीय युवक को उसके चाचा पड़ोसी नलगोंडा जिले में एक शराब पार्टी में ले गए, जहां उसे शराब परोसी गयी और इसके बाद भाड़े के हत्यारों के गिरोह ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देदंपति ने अपने बेटे को मारने के लिए अपने रिश्तेदार के साथ एक साजिश रची।पुलिस ने कहा कि युवक के माता-पिता 10 दिनों के बाद ही शव पर दावा करने पहुंचे।पुलिस ने कहा कि युवक के माता-पिता 10 दिनों के बाद ही शव पर दावा करने पहुंचे।

हैदराबादः तेलंगाना के खम्मम जिले में अपने बेटे की शराब की लत और प्रताड़ना से परेशान एक बुजुर्ग दंपति ने भाड़े के हत्यारों से कथित तौर पर उसकी हत्या करवा दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक दंपति ने अपने बेटे को मारने के लिए अपने रिश्तेदार के साथ एक साजिश रची, क्योंकि वे उसकी शराब की लत और प्रताड़ना से परेशान थे।

पुलिस के अनुसार 18 अक्टूबर को, 26 वर्षीय युवक को उसके चाचा पड़ोसी नलगोंडा जिले में एक शराब पार्टी में ले गए, जहां उसे शराब परोसी गयी और इसके बाद भाड़े के हत्यारों के गिरोह ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि इसके बाद युवक के शव को सूर्यापेट जिले की मुसी नदी में फेंक दिया, जो अगले दिन मिला।

पुलिस ने कहा कि युवक के माता-पिता 10 दिनों के बाद ही शव पर दावा करने पहुंचे। हालांकि, इस संबंध में जांच शुरू हुई कि माता-पिता ने अपने लापता बेटे के बारे में पुलिस में शिकायत क्यों नहीं की। मामले की जांच के दौरान एक वाहन से अहम जानकारी हासिल हुई। पूछताछ के बाद, युवक के माता-पिता ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने कहा कि युवक के माता-पिता 10 दिनों के बाद ही शव पर दावा करने पहुंचे।

टॅग्स :तेलंगानाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा