लाइव न्यूज़ :

90 साल के बुजुर्ग का शव फ्रीज में मिला, पोते ने कहा- अंतिम संस्कार के लिए नहीं थे पैसे, इसलिए ऐसा किया

By विनीत कुमार | Updated: August 13, 2021 14:57 IST

तेलंगाना के वारंगल जिले के परकाल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर में फ्रीज में 90 साल के बुजुर्ग का शव मिला।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना के वारंगल जिले के परकाल का मामला, फ्रीज में मिला शव।पड़ोसियों को आ रही थी दुर्गंध, इसके बाद इसका कारण खोजने के दौरान शव के बारे में राज सामने आया।पुलिस के अनुसार शख्स के पोते ने बताया कि उसके पास अंतिम संस्कार के पैसे नहीं थे इसलिए उसने शव फ्रीज में रखा।

हैदराबाद: तेलंगाना के एक घर में 90 से 95 साल के बीच के शख्स का शव फ्रीज के अंदर रखा हुआ मिला है। ये मामला राज्य के वारंगल जिले के परकाल का है। शव को गुरुवार रात निकाला गया। पड़ोसियों को इलाके में बेहद बुरी दुर्घंध आ रही थी। इसके बाद उन्होंने इसके कारण की तलाश शुरू की।   

इसी दौरान एक घर के फ्रीज में लाश होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई और फिर उनकी मदद से शव को निकाला गया। मृतक की पहचान बालाया के तौर पर हुई है जो अपने 26 साल के पोते निखिल (26) के साथ किराये पर घर लेकर रहते थे। बालाया की पत्नी का निधन तीन महीने पहले हो गया था।

अंतिम संस्कार के लिए नहीं थे पैसे, इसलिए फ्रीज में रखा शव

पुलिस ने बताया है कि शख्स की मौत करीब पांच से छह दिन पहले ही हो गई थी। इसके बाद पुलिस मृतक के पोते को पूछताछ के लिए ले गई। पुलिस के अनुसार निखिल ने बताया कि उसके दादा की मौत खराब तबीयत से हुई थी और उसके पास उनके अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे। इसलिए उसने उनके शव को फ्रीज में रख दिया।

पुलिस ने कहा कि इस मामले में संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया गया है। ये जानकारी भी सामने आई है कि निखिल बेरोजगार था और इसलिए बलयान के पेंशन पर परिवार रह रहा था। पुलिस ने फिलहाल इस बात से इनकार किया है कि निखिल ने पेंशन के पैसे पाते रहते के लिए दादा का शव छुपाया होगा।

परकल के एसीपी शिवा रमैया जुपाली के अनुसार, 'प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि मौत प्राकृतिक है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी डॉक्टरों को कोई चोट या संदिग्ध बात नजर नहीं आई है। हमने जहर से या किसी केमिकल से मौत आजि की जांच के लिए छह विसरा सैंपल भेजे हैं। पोते के खिलाफ अभी कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।'

निखिल ने कहा कि उसके दादा तीन साल से अधिक समय से बिस्तर पर ही थे। वहीं दादी ने तीन महीने पहले मृत्यु होने तक उनकी देखभाल की थी। निखिल के पिता का 2019 में एक दुर्घटना में निधन हो गया था जबकि उसके मां की मृत्यु करीब एक दशक पहले हो गई थी।

टॅग्स :तेलंगानाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा