लाइव न्यूज़ :

महिला का अपहरण, रेप केस में दो व्यक्तियों को 23-23 साल की कठोर कारावास की सजा, प्रत्येक पर 55 हजार रुपये का जुर्माना

By भाषा | Updated: June 28, 2020 14:25 IST

कोर्ट ने दो शख्स को 23-23 साल की सजा सुनाई। इन दोनों ने एक महिला के साथ अपहरण कर रेप किया था। प्रत्येक पर 55 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला दोषियों में से एक कि दूर की रिश्तेदार है। उस व्यक्ति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर 2015 में ऑटोरिक्शा में महिला का अपहरण किया।पहले से तय स्थान पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। महिला कि शिकायत पर बाद में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। 

हैदराबादः स्थानीय अदालत ने एक महिला का अपहरण कर उससे सामूहिक बलात्कार करने के मामले में दो व्यक्तियों को 23-23 साल की कठोर कारावास की सजा सुनायी है।

पुलिस के अधिकारी ने शनिवार को बताया कि 10वें अतिरिक्त मेट्रोपॉलिटन सत्र न्यायाधीश ने दोनों ओरोपियों को दोषी करार दिया और सजा सुनाते हुए उनमें से प्रत्येक पर 55 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, महिला दोषियों में से एक कि दूर की रिश्तेदार है। उस व्यक्ति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर 2015 में ऑटोरिक्शा में महिला का अपहरण किया और पहले से तय स्थान पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। महिला कि शिकायत पर बाद में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। 

बच्ची से बलात्कार का आरोपी किशोर गिरफ्तार

फतेहपुर जिले के खखरेरू क्षेत्र में आठ साल की एक बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में 13 साल के लड़के को गिरफ्तार किया है। खखरेरू थाना के प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार नागर ने रविवार को बताया कि क्षेत्र के एक गांव की आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने की यह घटना शुक्रवार शाम की है, लेकिन उसके परिजनों ने थाने में घटना की प्राथमिकी शनिवार शाम को दर्ज करवायी है।

उन्होंने दर्ज प्राथमिकी के आधार पर बताया कि बच्ची के परिजन घटना के समय खेत में चारा काट रहे थे और वह (बच्ची) अपने घर में अकेली थी। तभी उसके पड़ोस में रहने वाले 13 साल के लड़के ने घर में घुसकर बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार किया। नागर ने बताया कि परिजनों के घर लौटने पर बच्ची ने उन्हें वारदात की जानकारी दी, जिसके बाद आरोपी किशोर के परिजनों ने उन्हें धमकाया।

एसएचओ ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी किशोर को शनिवार देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए आज (रविवार को) सरकारी अस्पताल भेजा जा रहा है। 

मुजफ्फरनगर में 12 साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के मिरानपुर कस्बे में 12 साल के लड़के के साथ एक व्यक्ति ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि पीड़ित की मां की तरफ से दर्ज शिकायत के मुताबिक शुक्रवार को उसके बेटे के साथ यह वारदात हुई और आरोप एक ग्वाले पर लगाया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है। 

आठ साल की बच्ची से बलात्कार, आरोपी दुकानदार गिरफ्तार

बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची को टॉफी का लालच देकर एक दुकानदार ने कथित रूप से उससे बलात्कार किया। रेवती थाना प्रभारी शैलेष सिंह ने बताया कि बालिका की माँ की शिकायत पर शुक्रवार को दुकानदार राम विलास गुप्ता के विरुद्ध भारतीय दंड विधान व पॉक्सो अधिनियम की संबद्ध धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि बालिका जब दुकानदार के यहाँ सामान खरीदने जाती थी तो उसके साथ दुकानदार छेड़छाड़ करता था। गत 22 जून को बालिका सामान खरीदने दुकान पर गई थी तो उसे टॉफी का लालच देकर राम विलास ने उससे कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीतेलंगानाहैदराबादरेपकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई