लाइव न्यूज़ :

18 महिलाओं का मर्डर! पत्नी किसी और के साथ भागी तो नफरत में बन गया सीरियल किलर, गिरफ्तार

By विनीत कुमार | Updated: January 27, 2021 13:45 IST

हैदराबाद पुलिस ने एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है। ऐसे आरोप हैं कि वह अब तक 18 महिलाओं की हत्या कर चुका है। उसे पहले भी कुछ मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका था और कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद के जुबली हिल्स में हुई हत्या के मामले में सीरियर किलर गिरफ्तारआरोपी मैना रामुलू पहले भी हत्या के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका था, कोर्ट ने दी है सजाजुलाई-2020 में जेल से बाहर निकलने में रहा था कामयाब, 2011 में जेल से भी भाग चुका है रामुलू

तेलंगाना के हैदराबाद में ने एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है, जो अब तक 18 महिलाओं की हत्या कर चुका है। कई मामलों में ये पहले ही सजा काट रहा था लेकिन अब पुलिस ने इसे हैदराबाद के जुबली हिल्स में हुई हत्या के एक ताजा मामले में गिरफ्तार किया है।

इंडिया डुटे की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी मैना रामुलू ने वेंकटाम्मा की हत्या के बाद उसके चेहरे को पेट्रोल से जला दिया था ताकि उसकी पहचान नहीं की जा सके। घटना के करीब 20 दिन बाद तक चली लंबी जांच में पुलिस इस सीरियर किलर तक पहुंच सकी। 

रामुलू पहले भी हत्या के मामले में जेल की सजा काट रहा था और 2011 में एरागड्डा अस्पताल से भाग गया था, जहां उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

Hyderabad Serial Killer: पत्नी भाग गई, इसलिए निकालता है गुस्सा

हैदराबाद और राचाकोंडा पुलिस के एक संयुक्त अभियान में रामुलू को ताजा मामले में पकड़ा जा सका। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस दो और मर्डर केस को भी सुलझाने में कामयाब रही।

 पुलिस के अनुसार रामुलू की उम्र 45 साल की है और वह पत्थर काटने का काम करता है। इससे पहले भी उसे 21 मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें 16 मर्डर केस थे।

पुलिस के मुताबिक रामुलू के माता-पिता ने उसकी शादी 21 साल की उम्र में करा दी थी। हालांकि, शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी पत्नी का रिश्ता किसी और शख्स से हो गया और वो उसके साथ भाग गई। इसके बाद से ही रामुलू महिलाओं के खिलाफ अपना गुस्सा निकालने के लिए उनका मर्डर करता रहा है।

Hyderabad Serial Killer: अकेली महिलाओं को बनाथा था शिकार

पुलिस बताती है कि रामुलू अक्सर ताड़ी या शराब बेचने का काम करने वाली अकेली महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। हत्या की वारदात वो शराब पीकर अंजाम देता रहा है।

साल 2011 में उसे कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई थी। चेरलापल्ली सेंट्रल जेल में सजा काटते हुए उसे एरागड्डा के मेंटल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। हालांकि, वो और पांच और कैदी वहां से दिसंबर-2011 में भागने में कामयाब रहे।

हैदराबाद के कमिश्नर (सीपी) के अनुसार भागने के बाद रामुलू ने कुछ और हत्याएं भी की। पुलिस ने दूसरी बार उसे 2013 में गिरफ्तार किया लेकिन 2018 में हाई कोर्ट में एक याचिका के बाद उसे रिहा कर दिया गया था। इसके बाद उसने दो और हत्याएं की। 

इसके बाद उसे फिर जेल भेजा गया लेकिन जुलाई 2020 में वो फिर जेल से बाहर आने में कामयाब रहा और आरोप हैं कि उसने कम से कम दो और महिलाओं की हत्या की।

टॅग्स :हत्याक्राइम न्यूज हिंदीहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना