तेलंगाना: 16 साल की लड़की ने पिता के खिलाफ दर्ज कराया रेप का केस, पुलिस जांच में जुटी
By एएनआई | Updated: April 17, 2019 12:57 IST2019-04-17T12:57:55+5:302019-04-17T12:57:55+5:30
तेलंगाना की एक 16 साल की लड़की ने अपने ही पिता के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराया है।

तेलंगाना में 16 साल की लड़की के साथ रेप का मामला (प्रतीकात्मक तस्वीर)
तेलंगाना की 16 साल की लड़की ने अपने 45 साल के पिता के खिलाफ मंगलवार को रेप का केस दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने तीन साल पहले उसके साथ रेप किया था।
पुलिस ने बताया, '16 साल की लड़की ने मंगलवार को अपने के पिता के खिलाफ रेप केस फाइल किया हैं। माता-पिता के अलग होने के बाद से लड़की अपने पिता के साथ रह रही थी। लड़की ने बताया कि 3 साल पहले उसके पिता ने उसका रेप किया था।'
पुलिस के अनुसार, 'पीड़ित अपने पिता से परेशान होकर कुछ दिनों पहले अपना मां के पास चली गई थी। इसके बाद वह अपनी मां के साथ पुलिस स्टेशन आई और अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने लड़की के पिता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉर्म सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट (POCSO) के अंतर्गत केस दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी अभी फरार है और उसकी खोजबीन जारी है