लाइव न्यूज़ :

बिहार:  24 घंटे में 10 मर्डर व रेप, 5 अपहरण, तेजस्वी का तंज- 'नीतीश जी अपराध के पुरोधा बने, भ्रष्टाचार के पितामह तो हइये हैं'

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 31, 2019 18:32 IST

बिहार में गया जिले में फिर से एक मॉब लिंचिंग की घटना हुई है। गया में चोरी का आरोप लगाकर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपराध का पुरोधा कहा है।तेजस्वी यादव सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले युवा नेताओं में से एक हैं।

राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर नीतीश सरकार पर तंज कसा है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर बताया है कि 24 घंटे में बिहार में 10 हत्या, पांच अपहरण और दस रेप की घटनाएं हुई हैं। 

तेजस्वी यादव ने मीडिया संस्थान न्यूज 18 की एक खबर को रिट्वीट करते हुए हुए ट्वीट किया है। जिसमें तेजस्वी ने लिखा, ''24 घंटे = 10 मर्डर, 5 अपहरण, 10 बलात्कारनीतीश कुमार जी अपराध और अपराध के पुरोधा बन गए है। भ्रष्टाचार के पितामह तो हइये है..''

न्यूज 18 की जिस खबर को तेजस्वी ने ट्वीट किया है। उसके मुताबिक बिहार में महज 24 घंटे के दौरान अपराधियों ने राजधानी पटना समेत कई जिलों दस लोगों की हत्याएं हुई हैं। इस हत्या में मुजफ्फरपुर से चार लोग, पटना में दो,  गया में दो, कैमूर, बेगूसराय में एक-एक हत्या हुई है। ये सारी घटनाएं 29 जनवरी की है।

बिहार में फिर सामने आई मॉब लिंचिंग की घटना 

बिहार में गया जिले में फिर से एक मॉब लिंचिंग की घटना हुई है। गया में चोरी का आरोप लगाकर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। यहां वजीरगंज थाना क्षेत्र के खिरियावां गांव में बुधवार की देर रात उमेश राम नामक युवक के घर में चोरी करने घुसे चोर की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। जिससे बाद मौके पर ही शख्स की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद हालांकि कुछ लोगो मौके से फरार हो गए हैं।  

टॅग्स :तेजस्वी यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह