लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः दो हफ्ते से लापता 14 वर्षीय किशोर का रोहिणी के नाले में मिला शव, पुलिस जांच में सामने आया चौंकाने वाला मामला

By अनिल शर्मा | Updated: January 27, 2023 10:05 IST

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने घटना के दिन मंजीत को स्टोर पर बुलाया और पैसे मांगे। मंजीत ने देने से मना कर दिया जिसको लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान एक ने उसे गोली मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देकिशोर की पहचान 14 वर्षीय मनजीत के रूप में हुई है।मनजीत 8 जनवरी से लापता था जिसकी सूचना उसके माता-पिता ने पुलिस को दी थी।जब शव की शिनाख्त के लिए मनजीत के माता-पिता से संपर्क किया गया तो उन्होंने शव की बेटे मनजीत के रूप में पुष्टि की।

नई दिल्लीः शाहबाद डेयरी (दिल्ली) इलाके एक नाले से पुलिस ने 14 वर्षीय किशोर का शव बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक मृतक ने कुछ लोगों से 18 हजार का लोन लिया था जिसे ना चुकाने पर उसकी हत्या कर दी गई। किशोर की पहचान 14 वर्षीय मनजीत के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, मनजीत दो हफ्ते से लापता था जिसकी सूचना उसके माता-पिता ने थाने में दर्ज करायी थी। पुलिस को उसकी लाश 22 जनवरी को नाले में मिली थी। मामले में हिरासत में लिए गए 4-आरोपियों ने बताया कि मनजीत ने उनसे 18,000 रुपए लोन लिया था जिसे चुकाने से मना कर दिया था। आरोपियों के अनुसार, मनजीत की गोली मारकर हत्या करने के बाद उन्होंने शव नाले में फेंक दिया था। 

मनजीत के माता-पिता ने 19 जनवरी को दायर एक मामले में दावा किया कि उनका बेटा 8 जनवरी से घर नहीं आया है। जब शव की शिनाख्त के लिए मनजीत के माता-पिता से संपर्क किया गया तो उन्होंने शव की बेटे मनजीत के रूप में पुष्टि की।

पुलिस ने मामले में हर्षित, विक्रम, विपिन और पंकज को हिरासत में लिया है। पूछताछ में पता चला कि डी ब्लॉक शाहबाद डेयरी में कपड़े की दुकान चलाने वाले हर्षित और विक्रम ने तीन अन्य दोस्तों के साथ मंजीत की हत्या की साजिश रची थी।

आरोपियों के मुताबिक मृतक उनकी दुकान पर बिना पैसे चुकाए खरीदारी करता था। उन्होंने बताया कि मंजीत ने उनसे करीब 18 हजार रुपये का कर्ज लिया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि मनजीत ने पैसे मांगने पर हर्षित और उसके भाई विक्रम के खिलाफ मनगढ़ंत शिकायत दर्ज करने की धमकी दी थी।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने घटना के दिन मंजीत को स्टोर पर बुलाया और पैसे मांगे। मंजीत ने देने से मना कर दिया जिसको लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान एक ने उसे गोली मार दी। आरोपियों ने इसके बाद खून से सने अपने कपड़े और मंजीत के शव को नई दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 11 के पास एक नाले में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक मामले के सिलसिले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि मंजीत के शूटर सहित तीन अन्य अभी भी फरार हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा