लाइव न्यूज़ :

नोएडा में किशोरी ने की आत्महत्या, शहर के अलग-अलग स्थानों पर कुल 5 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 19, 2020 14:19 IST

पुलिस अधिकारियों की मानें तो बीते कुछ समय से नोएडा में आत्महत्या व संदिग्ध मौत के अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा के तिलपता गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी तमन्ना ने रविवार को मानसिक तनाव के चलते जहर खा लिया।इसके अलावा, नोएडा के ही थाना फेस -3 क्षेत्र में रहने वाली सरोज की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।

नोएडा, 17 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के तिलपता गांव में रहने वाली 14 वर्षीय युवती ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इलाके में जगहों पर चार और लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के तिलपता गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी तमन्ना ने रविवार को मानसिक तनाव के चलते जहर खा लिया। उसे एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अधिकारी ने बताया कि थाना फेस -3 क्षेत्र में रहने वाली सरोज की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के में रहने वाले 57 साल के शिव प्रकाश चौबे की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के प्रयाग अस्पताल में भर्ती अनामिका (31) की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र में 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि सभी मामलों की पहलुओं से जांच की जा रही है। 

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े