लाइव न्यूज़ :

टीचर ने पेशे को किया कलंकित, नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, हुई 7 साल की कैद

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 25, 2022 15:10 IST

पेशे से टीचर रामप्रवेश कन्नौजिया वाराणसी के चोलापुर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाता था। रामप्रवेश ने उसी स्कूल में पढ़ाने वाली एक नाबालिग छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाया और 7 मई 2016 को अपने साथ लेकर भाग गया।

Open in App
ठळक मुद्देनाबालिग के साथ रेप का दोषी रामप्रवेश कन्नौजिया चोलापुर थाना क्षेत्र के भोपापुर गांव निवासी हैरामप्रवेश ने नाबालिग छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया और 7 मई 2016 को लेकर फरार हो गया थाकोर्ट ने टीचर रामप्रवेश कन्नौजिया को रेप के मामले में दोषी ठहराया और सात साल कैद की सजा दी

वाराणसी।एक कलयुगी टीचर द्वारा शादी का झूठा वादा करके अपने ही नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में वाराणसी की जिला अदालत में स्पेशल जज (पाक्सो) ने दोषी ठहराया है और उसे सात साल कैद-ए-बामुशक्कत की सजा सुनाई है।

जानकारी के मुताबिक यह मामला वाराणसी के देहात क्षेत्र चोलापुर का है। नाबालिग के साथ रेप का दोषी रामप्रवेश कन्नौजिया चोलापुर थाना क्षेत्र के भोपापुर गांव निवासी है।

पेशे से टीचर रामप्रवेश कन्नौजिया चोलापुर के ही एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाता था। रामप्रवेश ने उसी स्कूल में पढ़ाने वाली एक नाबालिग छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाया और 7 मई 2016 को अपने साथ लेकर भाग गया।

मामले में नाबालिग लड़की ने कोर्ट में जो गवाही दी है, उसके अनुसार स्कूल टीचर राम प्रवेश ने उसे शादी का झांसा दिया और अपने प्यार में फंसा लिया। इसके बाद रामप्रवेश उसे लेकर अपने एक रिश्तेदार के यहां गया, जहां उसके उसके साथ गलत काम को अंजाम दिया।

इस केस में अन्य गवाहों की गवाही और पुलिस डायरी में दर्ज साक्ष्यों के आधार पर स्पेशल जज (पाक्सो) ने टीचर रामप्रवेश कन्नौजिया को दोषी ठहराया और सात साल कैद की सजा सुनाई है।

स्पशेल जज (पाक्सो एक्ट) राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने अपने फैसले में कहा कि टीचर रामप्रवेश ने इस जघन्य अपराध को अंजाम देकर पूरे टीचिंग पेशे को कलंकित करने का काम किया है।

जज ने अपने फैसले में आगे कहा कि अदालत दोषी रामप्रवेश कन्नौजिया को समाज में खुला छोड़ना ठीक नहीं है। इसलिए कोर्ट उसे सात साल की कठोर कारावास और साथ में 15 हजार रुपए जुर्माने की सजा देती है। जुर्माने की अदायगी न करने की सूरत में दोषी रामप्रवेश को एक साल अतिरिक्त कैद काटनी होगी। 

इसके साथ ही अदालत ने दोषी रामप्रवेश कन्नौजिया को जुर्माना में से दस हजार रुपये पीड़िता को बतौर क्षतिपूर्ति देने का भी हुक्म दिया। पुलिस ने अदालती कार्रवाई संपन्न होने के बाद दोषी रामप्रवेश का मेडिकल कराया, उसके बाद उसे जेल भेज दिया। 

टॅग्स :वाराणसीरेपपोक्सोक्राइमPoliceक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास