Muzaffarnagar News: नाबालिग से रेप के आरोप में टीचर गिरफ्तार, आरोपी की पत्नी ने ऐसे करवाया गिरफ्तार
By भाषा | Updated: March 6, 2020 15:41 IST2020-03-06T15:41:28+5:302020-03-06T15:41:28+5:30
UP Muzaffarnagar Crime News: मुजफ्फरनगर पुलिस के मुताबिक आरोपी की पत्नी द्वारा इस वारदात का खुलासा करने पर मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
मुजफ्फरनगर: जिले के सिविल लाइन्स क्षेत्र में पुलिस ने एक नाबालिग छात्रा से बलात्कार के आरोप में उसे ट्यूशन पढ़ाने वाले एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने घर में ट्यूशन पढ़ाने के दौरान वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पत्नी द्वारा इस वारदात का खुलासा करने पर मामला दर्ज करके उसे पांच मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है।
छत्तीसगढ़: शिक्षक ने नाबालिग लड़की से किया बलात्कार, करवाया गर्भपात
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक मार्च को सरकारी स्कूल के शिक्षक ने 13 साल की छात्रा से कथित रूप से बलात्कार किया जिसके कारण छात्रा गर्भवती हो गई। पुलिस ने बताया था कि आरोपी राशिद अनवर खान ने अपने एक सहयोगी की मदद से पीड़िता का निजी अस्पताल में कथित रूप से गर्भपात करवाया था। शुरुआती जांच के अनुसार दो महीने पहले कक्षा सातवीं की छात्रा से स्कूल परिसर में बलात्कार किया गया था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने लड़की को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को भी घटना के बारे में बताया तो वह उसकी जान ले लेगा । उन्होंने बताया कि लड़की ने हाल में अपने माता-पिता से तबियत खराब होने की बात कही थी और जब वे उसे अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने पाया कि वह गर्भवती है।