TCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2026 05:52 IST2026-04-13T05:51:51+5:302026-04-13T05:52:51+5:30

TCS Nashik: महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने 10 अप्रैल को कहा था कि नासिक में स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है।

TCS Nashik Sex Harassment, Conversion by Muslim Staffs IT company office Union Minister B Sanjay Kumar tells Telangana DGP to call a meeting and | TCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

file photo

Highlightsकार्यालयों से जुड़ी घटनाओं को सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।किसी भी शिकायत को दबाया नहीं जाना चाहिए।किसी भी पीड़ित को उसके हाल पर नहीं छोड़ा जाना चाहिए।

Nashik: केंद्रीय मंत्री बी. संजय कुमार ने महाराष्ट्र के नासिक में स्थित एक आईटी कंपनी के कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण" के आरोपों के मद्देनजर रविवार को तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से प्रमुख आईटी कंपनियों के प्रमुखों, विशेष रूप से मानव संसाधन टीमों के साथ तत्काल बैठक बुलाने का आग्रह किया। गृह राज्य मंत्री ने कहा कि नासिक की घटना के बाद तेलंगाना "चुपचाप" नहीं रह सकता और ऐसी ही घटना का इंतजार नहीं कर सकता। हैदराबाद में लाखों आईटी कर्मचारी हैं, इस बात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यस्थल सुरक्षित होने चाहिए, न कि जबरदस्ती, उत्पीड़न, धार्मिक भेदभाव, शोषण या दबाव के अड्डे। संजय कुमार ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में दावा किया कि कई कर्मचारी पहले से ही कार्यालयों से जुड़ी घटनाओं को सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।

उन्होंने अधिकारियों से इन चेतावनी संकेतों को नजरअंदाज न करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "मैं तेलंगाना के डीजीपी से सभी प्रमुख आईटी कंपनियों के प्रमुखों, विशेष रूप से मानव संसाधन टीमों के साथ तत्काल बैठक करने का आग्रह करता हूं। कड़ी जवाबदेही तय करें। किसी भी शिकायत को दबाया नहीं जाना चाहिए।

किसी भी पीड़ित को उसके हाल पर नहीं छोड़ा जाना चाहिए। किसी भी प्रबंधन को इस मामले से मुंह नहीं मोड़ना चाहिए।" महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने 10 अप्रैल को कहा था कि नासिक में स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है।

Web Title: TCS Nashik Sex Harassment, Conversion by Muslim Staffs IT company office Union Minister B Sanjay Kumar tells Telangana DGP to call a meeting and

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे