लाइव न्यूज़ :

बंद कमरे में 45 दिनों तक तंत्र विद्या का चला ऐसा खेल, दरवाजा खोला तो युवती का ये हो गया था हाल

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 28, 2018 19:27 IST

मृतक युवती के भाई का कहना है कि उसकी बड़ी बहन अनिता सिंह राजपूत 35 वर्ष की थी। वह अक्सर बीमार रहती थी।

Open in App

जयपुर, 28 फरवरीः आज की आधुनिक दुनिया में अंधविश्वास अभी भी पैर पसारे हुए है और लोग आंखमूंद कर कुछ भी करने के लिए उतारू हो जाते हैं। अंधविश्वास के एक ताजा में मामले ने सबका दिल दहला दिया है। दरअसल, राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी कस्बे में मृत बेटी को जिंदा करवाने के लिए तंत्र-विद्या करवाई गई और सबसे बड़ी बात ये है कि तंत्र विद्या कोई एक दो दिन तक नहीं चली बल्कि 45 दिनों तक चलती रही। इस दौरान युवती का शव गल गया। 

मृतक बेटी के बूढ़े मां-बाप को एक तांत्रिक ने झांसे में लेकर इस हरकत को अंजाम दिया। इस दौरान किसी भी बाहरी युवक का घर में घुसने की इजाजत नहीं थी। मामले का पता उस समय चला जब बुधवार को युवती का भाई घर पहुंचा। घर की हालत देख उसके होश उड़ गए।  

खबरों के अनुसार, मृतक युवती के भाई का कहना है कि उसकी बड़ी बहन अनिता सिंह राजपूत 35 वर्ष साथ की थी। वह अक्सर बीमार रहती थी। वह पिछले दिनों बेहोश हो गई। इसके बाद घरवालों ने चार तांत्रिकों को बुलाया। इन तांत्रिकों ने अनिता के ऊपर साया बताते हुए इलाज करने की बात कही। साथ ही साथ यह भी कहा कि अगर इलाज नहीं करवाया गया तो घर में बड़ी अनहोनी हो जाएगी।

उसने बताया कि तांत्रिकों के ऐसा कहने के बाद मेरे घरवाले घबरा गए और उन्होंने बहन का इलाज करने की इजाजत दे दी। तांत्रिक मेरी बहन को ऊपर कमरे में ले गए, जहां डेढ़ महीने तक तंत्र-विद्या करते रहे। मुझे इस घटना के संबंध में रिश्तेदारों से पता चला क्योंकि वे कुछ दिन पहले मेरे घर पर आए थे। 

इस मामले की शिकायत पुलिस में की गई है, जिसके बाद पुलिस ने बंद कमरे का दरवाजा खुलवाया, जहां अनिता का सड़ा-गला शव मिला और शव को बरामद कर मोर्चरी में रखवाया गया है। साथ ही आरोपी तीन तांत्रिकों को गिरफ्तार कर लिया है।

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं