लाइव न्यूज़ :

तंत्र-मंत्र का जाल बिछाकर तांत्रिक ने की महिला से बलात्कार की कोशिश, गुस्साए पति ने गंडासे से सिर काटकर धड़ से अलग किया

By गुणातीत ओझा | Updated: May 10, 2020 15:04 IST

उत्तर प्रदेश के भदोही में महिला से बलात्कार की कोशिश करने वाले तांत्रिक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इलाज के नाम पर आंखों में धूल झोंककर एक तांत्रिक महिला के साथ दरिंदगी करने पर उतर आया। तांत्रिक की वहशियाना हरकत देख गुस्साए पति ने आरोपी की बेरहमी से हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के भदोही में महिला से बलात्कार की कोशिश करने वाले तांत्रिक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।इलाज के नाम पर आंखों में धूल झोंककर एक तांत्रिक महिला के साथ दरिंदगी करने पर उतर आया। तांत्रिक की वहशियाना हरकत देख गुस्साए पति ने आरोपी की बेरहमी से हत्या कर दी।

भदोही।उत्तर प्रदेश के भदोही में महिला से बलात्कार की कोशिश करने वाले तांत्रिक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इलाज के नाम पर आंखों में धूल झोंककर एक तांत्रिक महिला के साथ दरिंदगी करने पर उतर आया। तांत्रिक की वहशियाना हरकत देख गुस्साए पति ने आरोपी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तांत्रिक की हत्या करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया इस संबंध में मामला दर्ज कर हत्या के आरोप को रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसके साथी की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

भदोही जिले के गोपीगंज इलाके में एक व्यक्ति ने इलाज के नाम पर उसकी पत्नी से बलात्कार की कोशिश करने के आरोपी तांत्रिक की गंडासे से प्रहार कर कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने रविवार को बताया कि गोपीगंज थाना क्षेत्र के चकनिरंजन गांव का निवासी राजकुमार अपनी पत्नी को पेट में दर्द की शिकायत होने पर गांव में ही तंत्र—मंत्र करने वाले राम लखन (60) के पास ले गया था। उन्होंने बताया कि झाड़—फूंक के दौरान तांत्रिक ने राजकुमार को बाहर से कुछ सामान लाने को कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘उसके बाहर जाने पर राम लखन ने महिला से बलात्कार की कथित कोशिश की, तभी राजकुमार सामान लेकर पहुंच गया। ओझा की हरकत देख उसने राम लखन को मारा—पीटा। उस वक्त तांत्रिक वहां से भाग गया।’’ सिंह ने बताया कि इस घटना के करीब तीन घंटे बाद राजकुमार और उसके दोस्त जगन्नाथ ने शराब पी। उन्होंने बताया कि जगन्नाथ सुलह कराने की बात कहकर तांत्रिक को साथ लेकर आया और उसके आते ही राजकुमार ने गंडासे से उसकी गर्दन पर वार कर उसकी कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया इस संबंध में मामला दर्ज कर जगन्नाथ को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि राजकुमार की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

टॅग्स :रेपहत्याकांडक्राइम न्यूज हिंदीक्राइमयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?