दिग्गज TN मंत्री की बेटी को भाग कर शादी करना पड़ गया भारी, अपने ही पिता से अब लग रहा है डर, पुलिस से लगाई यह गुहार
By आजाद खान | Updated: March 9, 2022 16:58 IST2022-03-09T10:21:53+5:302022-03-09T16:58:54+5:30
महिला का कहना है कि उसके परिवार वाले उसके प्रेम करने से नाराज थे और उन्हें यह रिश्ता पसंद नहीं था।

फोटो सोर्स: Twitter
चेन्नई: तमिलनाडु के एक मंत्री की नवविवाहित बेटी ने एक व्यवसायी के साथ भाग जाने के बाद बेंगलुरु में पुलिस सुरक्षा मांगी है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पिता से खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है क्योंकि उन लोगों को जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। इस महिला का नाम जयकल्याणी है जो की डॉक्टर और हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती मंत्री पी के शेखर बाबू की बेटी है। मामले में जयकल्याणी ने बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त कमल पंत के सामने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।
जयकल्याणी ने क्या कहा
जनकल्याणी ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने सतीश कुमार से शादी की है। उन दोनों में छह सालों से प्रेम संबंध था। बताया जाता है कि इससे पहले भी वे शादी करना चाहते थे, लेकिन औन मौके पर शादी नहीं हो पाया था। जानकारी के मुताबिक, शादी से पहले ही जयकल्याणी के प्रेमी को पुलिस ने पकड़ लिया था और उसे दो महीने तक हिरासत में लिया था। इसलिए वे इस बार बिना बताए शादी कर लिए हैं और उन्हें तमिलनाडु वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। यही कारण है कि उन लोगों ने पुलिस सुरक्षा की मांग की है।
Daughter of Tamil Nadu minister P.K. Sekar Babu flees from her home where she claims she was being forced to marry a man against her wishes, weds her lover in Karnataka & seeks protection from Bangalore Commisioner as she feels she & her husband could be targeted. pic.twitter.com/XP0kEgt6Gt
— Deepak Bopanna (@dpkBopanna) March 7, 2022
मंत्री ने पुलिस में क्या शिकायत की है
शादी करने में दंपत्ति की मदद करने वालों के अनुसार, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार कर्नाटक के जिला मुख्यालय शहर रायचूर के हलस्वामी मठ में शादी कर ली। सूत्रों ने कहा कि मंत्री ने पुलिस में दी शिकायत में कहा था कि उनकी बेटी लापता हो गई है और उन्हें शक है कि हो सकता है उसका अपहरण हुआ है। कपल ने शादी तो कर ली है लेकिन उन्हें यह भी डर लग रहा है कि उनकी हत्या हो जाएगी। हालांकि इस मामले में पुलिस का अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।