लाइव न्यूज़ :

बेटे ने मां को जहर देकर मार डाला और शव के कई टुकड़े करके फेंके, पुलिस ने ऐसे किया मामले का खुलासा और बताई हत्या की वजह

By भाषा | Updated: February 19, 2020 06:40 IST

महिला अपने बेटे की नशे की आदत से परेशान बताई जाती है जो अकसर नशे में हंगामा करता था। पुलिस के मुताबिक वह कथित तौर पर चोरी के कुछ मामलों में भी शामिल था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि शव के टुकड़ों को कस्बे के विभिन्न हिस्सों में फेंक दिया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू की।

तमिलनाडु में एक वीभत्स घटना सामने आई है जिसमें एक इंजीनियर को कथित तौर पर उसकी मां ने जहर देकर मार डाला और उसके शव को कई टुकड़ों में काट दिया। पुलिस ने पड़ोस के कमबम के नजदीक घटी इस घटना के बारे में मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि महिला अपने पुत्र की नशे की आदत से नाराज थी। मृतक विग्नेश्वरण की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जाती है। उसका सिर कटा शव मिला था जिसके हाथ और पैर काटे गये थे।

पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि शव के टुकड़ों को कस्बे के विभिन्न हिस्सों में फेंक दिया गया था। पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला कि एक महिला और एक पुरुष को टाट के एक बोरे में कुछ फेंकते हुए देखा गया था। उसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखकर महिला से पूछताछ की गयी जिसने अपने बेटे की हत्या की बात कबूल कर ली।

महिला अपने बेटे की नशे की आदत से परेशान बताई जाती है जो अकसर नशे में हंगामा करता था। पुलिस के मुताबिक वह कथित तौर पर चोरी के कुछ मामलों में भी शामिल था। पुलिस ने बताया कि विग्नेश्वरण रविवार को घर आया तो उसकी मां ने उसे भोजन में जहर मिलाकर दे दिया। खाना खाने के बाद उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने कहा कि महिला ने बेटे के शव को ठिकाने लगाने में किसकी मदद ली, उसका पता लगाने की पुलिस कोशिश कर रही है। 

टॅग्स :तमिलनाडुहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह