लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: पूर्व मेयर व डीएमके नेता, पति और नौकरानी की घर में घुसकर हत्या, इलाके में दहशत

By भाषा | Updated: July 24, 2019 02:24 IST

तिरुनेलवेली नगर निगम की 1996 से 2001 के बीच मेयर रही उमा माहेश्वरी (61), उनके पति मुरूग शंकरन (65) और एक घरेलू सहायिका की हमलावरों ने दोपहर करीब तीन बजे उनके आवास पर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्दे इस हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। उमा माहेश्वरी पूर्व डीएमके मेयर थीं।

तमिलनाडु केतिरुनेलवेली में द्रमुक की एक पूर्व मेयर, उनके पति और उनकी घरेलू सहायिका की मंगलवार को अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। हत्या में किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है। इस घटना के बाद पुलिस आयुक्त एन. भास्करण और पुलिस महकमे के बड़े अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उमा माहेश्वरी पूर्व डीएमके मेयर थीं।

पुलिस ने बताया कि तिरुनेलवेली नगर निगम की 1996 से 2001 के बीच मेयर रही उमा माहेश्वरी (61), उनके पति मुरूग शंकरन (65) और एक घरेलू सहायिका की हमलावरों ने दोपहर करीब तीन बजे उनके आवास पर हत्या कर दी।

पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगा रही है।  पुलिस ने बताया कि संपत्ति को लेकर विवाद इस तिहरे हत्याकांड की वजह हो सकती है। इस हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। 

टॅग्स :तमिलनाडुडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत