लाइव न्यूज़ :

होमवर्क नहीं करने की जानकारी टीचर को दी तो आठवीं कक्षा के दो छात्रों ने क्लास मॉनिटर के पानी की बोतल में मिला दी जहर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2023 13:24 IST

तमिलनाडु से एक हैरान करने वाला मामला आया है। यहां कक्षा 8 के दो छात्रों ने अपने ही क्लास मॉनिटर के पानी की बोतल में जहर मिला दिया।

Open in App

सलेम: तमिलनाडु के सलेम जिले के एक सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 8 में पढ़ने वाले दो छात्रों ने कथित तौर पर अपनी कक्षा के मॉनिटर की पानी की बोतल में जहर मिला दिया। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसने क्लास टीचर को दोनों छात्रों द्वारा होमवर्क पूरा नहीं कर पाने के बारे में बताया था। बहरहाल, छात्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को संकागिरी सरकारी स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ने वाले छात्रों को अगले दिन के लिए होमवर्क दिया गया था और दो छात्रों ने इसे नहीं किया था। कक्षा के मॉनिटर ने इस बारे में शिक्षक को सूचित किया और दोनों को दंड दिया गया। 

इससे नाराज होकर छात्रों ने कक्षा मॉनिटर की पानी की बोतल में जहर मिला दिया। लंच ब्रेक के दौरान जब उसने पानी पिया तो उसे उसका स्वाद अजीब लगा और उसे पानी में कुछ मिला हुआ महसूस हुआ। 

इसके बाद उसने इसे उगल दिया। पानी दूषित होने का संदेह होने पर उसने अपने अपने एक दोस्त से भी इसे पीने का प्रयास करने को कहा और उसे भी ऐसा ही लगा। इसके बाद लड़के क्लास टीचर के पास गए और इस बारे में बताया। कक्षा शिक्षक ने पाया कि पानी में कुछ मिलाया गया था। बाद में दोनों छात्रों ने अपनी गलति मान ली।

इसके बाद पानी का घूंट पीने वाले लड़कों को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। इसी बीच स्कूल के प्रधानाध्यापक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। प्रयोगशाला में भेजने के बाद पुलिस ने पाया कि पानी में कोई जहरीला पदार्थ मिलाया गया था और बाद में छात्रों के खिलाफ आईपीसी की धारा 328 (अपराध करने के इरादे से जहर आदि के माध्यम से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया।

टॅग्स :तमिलनाडुक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा