लाइव न्यूज़ :

पुरानी रंजिश के चलते किशोरी को जलाकर मार डाला, मुख्यमंत्री ने दिया कार्रवाई का दिया आश्वासन

By भाषा | Updated: May 12, 2020 06:08 IST

द्रमुक के नेतृत्व वाले विपक्ष ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देइस बीच अन्नाद्रमुक ने पार्टी के आदर्शों के खिलाफ काम करने के कारण दोनों आरोपियों को पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा की।रविवार को 57 वर्षीय मुरुगन और कालिपरुमल (53) ने दसवीं कक्षा की छात्रा को उसके गांव सिरुमदुरई में कथित तौर पर जला दिया था।

विल्लुपुरम: तमिलनाडु पंद्रह वर्षीय एक किशोरी को कथित रूप से दो परिवारों के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश के चलते दो लोगों द्वारा जिंदा जला देने की घटना से उपजे रोष के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के एक दिन बाद सोमवार को लड़की ने दम तोड़ दिया। पीड़िता के रिश्तेदार दोनों आरोपियों की पहचान सत्तारुढ़ अन्नाद्रमुक के सदस्यों के रुप में हुई है।

द्रमुक के नेतृत्व वाले विपक्ष ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है। इस बीच अन्नाद्रमुक ने पार्टी के आदर्शों के खिलाफ काम करने के कारण दोनों को पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा की। हत्या की कड़ी भर्त्सना करते हुए और शोक जताते हुए हुए मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा कि यह घटना हृदयविदारक थी। उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का वादा किया।  

उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, '' मैंने लड़की के परिवार को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का आदेश दिया है।”    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि रविवार को 57 वर्षीय मुरुगन और कालिपरुमल (53) ने दसवीं कक्षा की छात्रा को उसके गांव सिरुमदुरई में कथित तौर पर जला दिया था।

उन्होंने बताया, ‘‘उसे यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि वह 80 फीसदी जल चुकी थी। इलाज का कोई असर नहीं हुआ और सोमवार को उसने दम तोड़ दी।’’ अधिकारी ने बताया कि मरते से पहले पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के समक्ष दिये अपने बयान में दोनों आरोपियों की पहचान की और बताया कि दोनों ने ही उसे जलाया था।  

टॅग्स :तमिलनाडुक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास