लाइव न्यूज़ :

Tamil Nadu: 3 जनवरी से 13 साल की छात्रा नहीं जा रही थी स्कूल, पूछने पर कहा- 3 शिक्षकों ने किया यौन उत्पीड़न, पॉक्सो के तहत अरेस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 6, 2025 12:22 IST

Tamil Nadu: लड़की 3 जनवरी से स्कूल नहीं गई थी, जिसके बाद स्कूल की ओर से उसके घर जाकर पूछताछ की गई।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी शिक्षकों को 15 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने निलंबित भी कर दिया है। POCSO की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

कृष्णागिरीः तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के एक सरकारी मिडिल स्कूल में तीन शिक्षकों द्वारा 13 वर्षीय छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया। कृष्णागिरि कलेक्टर सी दिनेश कुमार के अनुसार, तीनों आरोपी शिक्षकों को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने निलंबित भी कर दिया है। कलेक्टर ने कहा कि आरोपी शिक्षकों को 15 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। लड़की 3 जनवरी से स्कूल नहीं गई थी, जिसके बाद स्कूल की ओर से उसके घर जाकर पूछताछ की गई।

पीड़िता को आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। तब घटना सामने आई कि बच्ची गुमसुम रहना शुरू किया। स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन पर लड़की के माता-पिता ने बरगुर ऑल महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दी। पुलिस स्टेशन की सिफारिश के आधार पर, पीड़िता के माता-पिता ने बाल सुरक्षा अधिकारी से संपर्क किया।

जिला बाल सुरक्षा अधिकारी और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि यह घटना तमिलनाडु में हड़कंप मचाने वाली एक और बड़ी घटना के महीनों बाद सामने आई है। चेन्नई पुलिस ने कहा कि 23 दिसंबर, 2024 की रात को अन्ना विश्वविद्यालय के द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ अन्ना विश्वविद्यालय परिसर में कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया था। मामले के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मद्रास उच्च न्यायालय ने अन्ना विश्वविद्यालय के कथित यौन उत्पीड़न मामले की जांच के लिए तीन आईपीएस अधिकारियों की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) के गठन का आदेश दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीTamil NaduरेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह