लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद: खाना पहुंचाने गए डिलीवरी वाले लड़के को कुत्ते ने भौंका और वह भागा....हो गई मौत, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2023 18:13 IST

आपको बता दें कि डिलीवरी वाला लड़का खाना पहुंचाने के लिए जब इमारत के अंदर गया तब इसी दौरान वहां पालतू कुत्ते के भौंकने से वह डर गया और वह तीसरी मंजिल से गिर गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपालतु कुत्ते के काटने से खाना पहुंचाने गए फूड डिलीवरी वाले लड़के की जान चली गई है। जानकारी के अनुसार, डिलीवरी वाला लड़का कुत्ते के भौंकने के कारण घबरा गया था और फिसल कर गिर गया था। ऐसे में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है और इस मामले में कुत्ते के मालिक के खिलाफ मामल दर्ज किया गया है।

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक स्विगी डिलीवरी वाले लड़के की मौत से सनसनी मच गई है। दरअसल, डिलीवरी वाला लकड़ा खाना डिलीवरी करने के लिए इमारत के अंदर गया था। इसी दौरान वहां पालतू कुत्ते के भौंकने से डिलीवरी वाला लड़का डर गया और वह तीसरी मंजिल से गिर जाता है। तीसरी मंजिल से गिरने के कारण स्विगी डिलीवरी वाला लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, घटना 11 जनवरी की है जब बंजारा हिल्स में लुंबिनी रॉक कैसल अपार्टमेंट में स्विगी डिलीवरी ब्वॉय खाना पहुंचाने गया था। इस दौरान 23 साल के डिलीवरी वाला लड़का मोहम्मद रिजवान ने जब फ्लैट का दरवाजा खटखटाया तो जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता उस पर भौंकने लगा और डिलीवरी ब्वॉय के पीछे भागा। ऐसे में जर्मन शेफर्ड को अपने पीछे आता देख मोहम्मद रिजवान सहम गया और वह तीसरी मंजिल से गिर गया था। घटना के फौरन बाद फ्लैट की ओनर से तुरंत एंबुलेंस के द्वारा घायल डिलीवरी ब्वॉय को निजाम के आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है जहां रविवार को मोहम्मद रिजवान की मौत हो गई है। 

मामले में पुलिस ने क्या कहा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर फौरन पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार, डिलीवरी ब्वॉय रिजवान जब ग्राहक के घर पर पहुंचा तो पालतू कुत्ते ने उस पर हमला करने की कोशिश की, कुत्ते के हमले से बचने के लिए रिजवान भागा था। ऐसे में भागते हुए रिजवान ने रेलिंग से कूदने की कोशिश की लेकिन तभी उसका पैर फिसल गया और वह तीसरी मंजिल से सीधा नीचे गिर गया था। 

इस मामले में पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ लापरवाही से मौत करने और व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

टॅग्स :क्राइमस्वीगीPoliceहैदराबादतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर