लाइव न्यूज़ :

स्वामी चिन्मयानंद मामले में SIT ने पीड़िता के कॉलेज के प्राचार्य से की पूछताछ, जानें इस केस की अहम बातें

By भाषा | Updated: September 12, 2019 17:26 IST

शाहजहांपुर मामले में उच्चतम न्यायालय ने हस्तक्षेप करते हुए जांच के लिये एसआईटी गठित करने के आदेश दिये थे। लड़की के पिता ने स्वामी चिन्मयानंद के विरुद्ध दुष्कर्म एवं शारीरिक शोषण की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी जिसे पुलिस ने दर्ज नहीं किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने चिन्मयानंद के विरुद्ध अपहरण और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था।कथित तौर पर स्वामी चिन्मयानंद का भी मालिश कराने का वीडियो वायरल हुआ था।

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद से जुड़े मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) पीड़िता के कॉलेज के प्राचार्य तथा पीजी कॉलेज के प्राचार्य से पूछताछ कर रहा है। वहीं, दूसरी ओर पीड़िता ने एसआईटी को एक पत्र देकर शारीरिक शोषण और बलात्कार का मामला दर्ज करने की मांग की है । एसआईटी ने स्वामी सुखदेवानंद पीजी कॉलेज के प्राचार्य अवनीश मिश्रा तथा विधि महाविद्यालय के प्राचार्य संजय बरनवाल को गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया तथा इनसे पूछताछ चल रही है।

एसआईटी ने स्वामी चिन्मयानंद को नोटिस जारी कर नौ सितंबर की शाम छह बजे के बाद उन्हें पूछताछ के लिये बुलाया था, परंतु किसी कारणवश पूछताछ नहीं हो पाई थी। चिन्मयानंद ने 10 सितंबर के बाद पूछताछ करने का अनुरोध किया था जिसके बाद उन्हें अभी तक एसआईटी की ओर से इस संबंध में कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है ।

पीड़ित छात्रा का कल एसआईटी ने चिकित्सीय परीक्षण कराया। इसके बाद पीड़िता ने एसआईटी के मुखिया को एक पत्र सौंपा, जिसमें दिल्ली के लोधी रोड थाने में गत पांच सितंबर को बलात्कार तथा शारीरिक शोषण के बारे में दी गई शिकायत का उल्लेख है। पीड़िता ने आगे लिखा है कि एसआईटी ने उसे अवगत कराया कि दिल्ली में दी गई शिकायत उन्हें आठ सितंबर को प्राप्त हो गई तथा पीड़िता ने एसआईटी को दिए गए अपने बयान में भी यह जानकारी दर्ज कराई है।

इसके अलावा कहा गया है कि हॉस्टल के जिस कमरे में वह रहती थी, वहां से महत्वपूर्ण साक्ष्य गायब कर दिए गए हैं एवं उसके चरित्र पर लांछन लगाने के लिए आपत्तिजनक वस्तुएं वहां रख दी गई हैं। उसका कहना है कि इसमें स्वामी चिन्मयानंद के लोगों का ही हाथ है । इस मामले में पीड़िता ने एसआईटी से कार्रवाई की मांग की है । सोशल मीडिया पर अब कथित तौर पर पीड़िता का भी एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह पांच करोड़ रुपए की रंगदारी के संबंध में बातचीत करती हुई दिखाई दे रही है। इससे पहले कथित तौर पर स्वामी चिन्मयानंद का भी मालिश कराने का वीडियो वायरल हुआ था।

गौरतलब है कि स्वामी सुखदेवानंद विधि महाविद्यालय से एलएलएम कर रही एक छात्रा ने 24 अगस्त को एक वीडियो पोस्ट करके स्वामी चिन्मयानंद पर आरोप लगाया था कि उसने कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर दी है एवं इस संन्यासी से उसे व उसके परिवार को जान का खतरा है। उसके बाद लड़की के पिता ने स्वामी चिन्मयानंद के विरुद्ध दुष्कर्म एवं शारीरिक शोषण की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी जिसे पुलिस ने दर्ज नहीं किया।

बाद में, पुलिस ने चिन्मयानंद के विरुद्ध अपहरण और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। उसके कई दिन बाद वह छात्रा राजस्थान के दौसा स्थित एक होटल से बरामद की गयी थी। मामले में उच्चतम न्यायालय ने हस्तक्षेप करते हुए जांच के लिये एसआईटी गठित करने के आदेश दिये थे। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली