लाइव न्यूज़ :

एसयूवी और ट्रक में टक्कर, हादसे में सात लोगों की गई जान, तीन घायल

By भाषा | Updated: November 11, 2019 14:31 IST

पटोदा पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक ए. पठान ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं भी हैं। उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब 10 बजे हुई जब एसयूवी के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद वाहन पटोदा तहसील के मंजूरसुबा मार्ग पर खड़े एक ट्रक से जा टकराया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने कहा, ‘‘ हादसे में सात लोगों की जान चली गई और अन्य तीन घायल हुए हैं।उन्होंने बताया कि सभी मृतक बीड के वैदकिनी गांव के रहने वाले थे।

महाराष्ट्र के बीड जिले में सोमवार को सुबह एक एसयूवी के सड़क पर खड़े ट्रक से टकराने से एक बच्चे सहित कम से कम सात लोगों की जान चली गई और अन्य तीन लोग घायल हुए हैं।

पटोदा पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक ए. पठान ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं भी हैं। उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब 10 बजे हुई जब एसयूवी के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद वाहन पटोदा तहसील के मंजूरसुबा मार्ग पर खड़े एक ट्रक से जा टकराया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ हादसे में सात लोगों की जान चली गई और अन्य तीन घायल हुए हैं।’’ उन्होंने बताया कि सभी मृतक बीड के वैदकिनी गांव के रहने वाले थे। हादसे के समय एसयूवी में चालक सहित करीब 12 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने घायलों को बीड के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सात लोगों को मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों में से तीन की पहचान वैजनाथ ज्ञानोबा तंदले, बालू पंडरीनाथ मुंडे और केसरबाई बंसी मुंडे के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर