लाइव न्यूज़ :

विकास दुबे गैंग के एक और इनामी आरोपित का कोर्ट में सरेंडर, पुलिस की टीम पर फेंका था बम

By भाषा | Updated: August 18, 2020 13:29 IST

बिकरु कांड मामले के मुख्य अभियुक्त विकास दुबे और उसके साथी प्रभात मिश्रा, अमर दुबे, बउवा दुबे, प्रेम कुमार पांडे और अतुल दुबे पिछले महीने पुलिस के साथ अलग-अलग हुई मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे बिकरु गांव में पिछले महीने आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले के एक अन्य आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।उसके वकील ने आत्मसमर्पण के लिए अदालत में अर्जी दी थी।

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिकरु गांव में पिछले महीने आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले के एक अन्य आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बिकरु हत्याकांड के आरोपी गोविंद सैनी ने सोमवार को कानपुर देहात की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

उन्होंने बताया कि उसके वकील ने आत्मसमर्पण के लिए अदालत में अर्जी दी थी। श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस ने सैनी को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की अर्जी देने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि सैनी पर 25000 रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस बिकरु कांड में शामिल अन्य लोगों के बारे में सैनी से गहन पूछताछ करेगी।

इससे पहले बिकरु कांड मामले में मुख्य आरोपी और पिछले महीने एसपीएफ के साथ मुठभेड़ में मारे गए विकास दुबे के सहयोगियों दयाशंकर अग्निहोत्री, श्याम बाबू वाजपेई, जहान यादव, शशिकांत मोनू और शिवम दुबे को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में छोटू शुक्ला, शिव तिवारी, विष्णु पाल यादव, रामू बाजपेई, हीरू दुबे और बाल गोविंद नामक अभियुक्त अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

बिकरु कांड मामले के मुख्य अभियुक्त विकास दुबे और उसके साथी प्रभात मिश्रा, अमर दुबे, बउवा दुबे, प्रेम कुमार पांडे और अतुल दुबे पिछले महीने पुलिस के साथ अलग-अलग हुई मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। गौरतलब है कि गत दो-तीन जुलाई की दरमियानी रात को कानपुर के बिकरु कांड में विकास दुबे के गुर्गों ने दबिश डालने गई पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां चला कर उनमें से आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। 

टॅग्स :विकास दुबेकानपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज