बहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 13, 2026 10:27 IST2026-04-13T10:26:10+5:302026-04-13T10:27:26+5:30

सुरेंद्रनगरः छह तीर्थयात्री और सड़क किनारे खड़े एक डंपर चालक की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं।

Surendranagar killing 7 people devotee walking visit Bahucharaji temple, crushed speeding truck gujarat police see video watch | बहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

photo-lokmat

Highlightsलखतर तालुका के भास्करपारा गांव के बाहरी इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया।यह हादसा उस समय हुआ जब तीर्थयात्री पैदल जा रहे थे।अधिकारी ने बताया कि घायलों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है।

सुरेंद्रनगरः गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। लखतर के पुलिस निरीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि यह घटना लखतर-विरामगाम राजमार्ग पर देर रात करीब 1.30 बजे उस समय घटी, जब तीर्थयात्रियों का एक समूह राजकोट से बहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था। उन्होंने बताया कि जिले के लखतर तालुका के भास्करपारा गांव के बाहरी इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया।

https://x.com/intent/post?url=https%3A%2F%2Fdivya.bhaskar.com%2F4BDicpjji2b&text=%E0%AA%AC%E0%AB%87%E0%AA%AB%E0%AA%BE%E0%AA%AE%20%E0%AA%97%E0%AA%A4%E0%AA%BF%E0%AA%8F%20%E0%AA%86%E0%AA%B5%E0%AA%A4%E0%AA%BE%20%E0%AA%A1%E0%AA%AE%E0%AB%8D%E0%AA%AA%E0%AA%B0%E0%AB%87%20%E0%AA%AA%E0%AA%A6%E0%AA%AF%E0%AA%BE%E0%AA%A4%E0%AB%8D%E0%AA%B0%E0%AB%80%E0%AA%93%E0%AA%A8%E0%AB%87%20%E0%AA%95%E0%AA%9A%E0%AA%A1%E0%AB%8D%E0%AA%AF%E0%AA%BE%E0%AA%82%3B%20%E0%AA%8F%E0%AA%95%20%E0%AA%9C%20%E0%AA%AA%E0%AA%B0%E0%AA%BF%E0%AA%B5%E0%AA%BE%E0%AA%B0%E0%AA%A8%E0%AA%BE%207%20%E0%AA%B8%E0%AA%AD%E0%AB%8D%E0%AA%AF%E0%AB%8B%E0%AA%A8%E0%AA%BE%20%E0%AA%AE%E0%AB%8B%E0%AA%A4%3B%20%E0%AA%AD%E0%AA%B0%E0%AA%B5%E0%AA%BE%E0%AA%A1%20%E0%AA%B8%E0%AA%AE%E0%AA%BE%E0%AA%9C%E0%AA%AE%E0%AA%BE%E0%AA%82%20%E0%AA%AE%E0%AA%BE%E0%AA%A4%E0%AA%AE

उन्होंने बताया कि छह तीर्थयात्री और सड़क किनारे खड़े एक डंपर चालक की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि घायलों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा, “यह हादसा उस समय हुआ जब तीर्थयात्री पैदल जा रहे थे।

वे बहुचराजी के एक मंदिर में पूजा करने के लिए निकले थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।” अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

फतेहपुर में तेज रफ्तार कार ने तीन मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, चार घायल

कानपुर के पड़ोसी जिले फतेहपुर के बिंदकी क्षेत्र में एक बेकाबू कार के तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार देने की घटना में तीन लोगों की मृत्यु हो गई तथा चार अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गये। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि फतेहपुर के बिंदकी थाना क्षेत्र के कोरवा गांव के पास बांदा-कानपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने तीन मोटरसाइकिलों को भीषण टक्कर मार दी।

Web Title: Surendranagar killing 7 people devotee walking visit Bahucharaji temple, crushed speeding truck gujarat police see video watch

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे