लाइव न्यूज़ :

VIDEO: सड़क पर गुजर रही थी गाड़ियां, अचानक ट्रक के नीचे कूदा शख्स; हुई दर्दनाक मौत

By अंजली चौहान | Updated: July 18, 2025 14:32 IST

Surat Video Viral: गुजरात के सूरत से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक व्यक्ति ने चलते ट्रक के नीचे कूदकर अपनी जान दे दी। यह घटना 14 जुलाई को पुना पाटिया मार्केट के पास हुई।

Open in App

Surat Video Viral: गुजरात के सूरत शहर में एक शख्स ने दर्दनाक रूप से अपनी जिंदगी खत्म कर ली। इस घटना का भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे खड़ा शख्स अचानक एक ट्रक के नीचे आ गया और उसकी जान चली गई। 

14 जुलाई को पुना पाटिया मार्केट के पास हुई यह घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक के पास खड़ा एक व्यक्ति अचानक एक ट्रक की ओर बढ़ा और उसके नीचे आ गया। जैसे ही ट्रक का पिछला टायर उस व्यक्ति के ऊपर से गुजरा, वह हिला तक नहीं। कुछ राहगीर उसकी ओर दौड़े।

व्यक्ति की पहचान 31 वर्षीय नीलेश भावेशभाई वाघमाशी के रूप में हुई है। यह घटना सूरत के पुनागाम इलाके में एक चाय की दुकान के पास हुई। रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम उठाने से कुछ क्षण पहले, वाघमाशी ने अपनी बाइक चाय की दुकान के पास खड़ी की और अपनी बहन के ससुर को मावा खरीदने भेज दिया।

उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक मूल रूप से अमरेली जिले के एक गाँव का रहने वाला था। रिपोर्ट के अनुसार, वाघमाशी अपने भाई के साथ कई सालों से एक कपड़ा कारखाने में काम कर रहा था।

पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और मामले की विस्तृत जाँच शुरू कर दी है। वाघमाशी ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

टॅग्स :वायरल वीडियोआत्मघाती हमलागुजरातSurat
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना