लाइव न्यूज़ :

आठ साल के छात्र के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, ट्यूशन शिक्षक अरेस्ट, बाथरूम में पीड़ित के साथ दुराचार किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2023 21:31 IST

पुलिस उपायुक्त (जोन 2) भागीरथ गढ़वी ने बताया, ‘‘पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई है कि ट्यूशन टीचर ने उनके बेटे के साथ अप्राकृतिक हरकत की है। उसकी शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।’’

Open in App
ठळक मुद्देडिंडोली के नवागाम इलाके में हुयी जहां आरोपी एक ट्यूशन सेंटर चलाता है।शाम साढ़े चार बजे से छह बजे के बीच कथित तौर पर पीड़ित के साथ दुराचार किया।

सूरतः गुजरात के सूरत शहर में पुलिस ने आठ साल के छात्र के साथ कथित रूप से अप्राकृतिक दुष्कर्म करने के मामले में शनिवार को उसके ट्यूशन शिक्षक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को डिंडोली के नवागाम इलाके में हुयी जहां आरोपी एक ट्यूशन सेंटर चलाता है।

डिंडोली पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपी ने ट्यूशन सेंटर के बाथरूम में शाम साढ़े चार बजे से छह बजे के बीच कथित तौर पर पीड़ित के साथ दुराचार किया। पुलिस उपायुक्त (जोन 2) भागीरथ गढ़वी ने बताया, ‘‘पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई है कि ट्यूशन टीचर ने उनके बेटे के साथ अप्राकृतिक हरकत की है।

उसकी शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।’’ आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) और यौन अपराधों के लिए बच्चों के संरक्षण अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि लड़के का मेडिकल परीक्षण किया गया, जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

विवाह नहीं कर पाने से दुखी प्रेमी जोड़े ने झोपड़ी में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुवाया थाना क्षेत्र के रहने वाले रोहित (22) का पड़ोसी गांव लक्ष्मीपुर में रहने वाली नीलम (17) से प्रेमसंबंध था। दोनों एक ही बिरादरी के थे और दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे।

उन्होंने बताया कि विवाह नहीं होने से दुखी होकर झोपड़ी में रह रहे रोहित ने नीलम को शुक्रवार रात में बुलाया और झोपड़ी की मुंडेर की बल्ली में तार की मदद से दोनों ने फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा