लाइव न्यूज़ :

Surat: 15000 रुपये की फीस जमा नहीं करने पर स्कूल ने किया परेशान?, 8वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, माता-पिता घर से बाहर थे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2025 16:29 IST

Surat: लड़की के पिता राजू खटीक ने दावा किया कि फीस नहीं जमा कर पाने के कारण स्कूल ने उनकी बेटी को परीक्षा में नहीं बैठने दिया।

Open in App
ठळक मुद्देस्कूल ने अपने जान देने के लिए मजबूर किया। पड़ोसियों के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन का भी बयान लिया है।जांच के बाद सौंपी जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

Surat: गुजरात के सूरत में आठवीं कक्षा की एक छात्रा ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली जिसके बाद उसके परिजनों ने दावा किया कि फीस जमा नहीं करने पर स्कूल द्वारा दंडित किये जाने के कारण उसने यह अतिवादी कदम उठाया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि गोडादरा इलाके में सोमवार शाम 14 वर्षीय इस छात्रा ने फांसी लगा लगी। उस समय उसके माता-पिता घर से बाहर थे। गोडादरा थाने के निरीक्षक हर्षद आचार्य ने बताया कि इस नाबालिग ने 14 जनवरी के उत्तरायण उत्सव के बाद स्कूल जाना बंद कर दिया था और उसके माता-पिता ने मार्च 2025 तक समाप्त होने वाले एक साल की 15,000 रुपये की फीस जमा नहीं की थी। लड़की के पिता राजू खटीक ने दावा किया कि फीस नहीं जमा कर पाने के कारण स्कूल ने उनकी बेटी को परीक्षा में नहीं बैठने दिया।

उसे उसकी कक्षा के बाहर खड़ा कर दिया। पुलिस और जिला शिक्षा विभाग ने राजू खटीक के इन आरोपों की पुष्टि के लिए जांच शुरू की है कि स्कूल ने उसे अपने जान देने के लिए मजबूर किया। आचार्य ने कहा, ‘‘हमने छात्रा के परिवार के सदस्यों, सहपाठियों और पड़ोसियों के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन का भी बयान लिया है। हम इस मामले की विभिन्न कोणों से जांच कर रहे हैं। इस समय हम निश्चित रूप से यह नहीं कह सकते कि उसकी मौत उसके पिता द्वारा बताए गए कारणों से हुई है या नहीं।’’

जिला शिक्षा अधिकारी एच एच राज्यगुरु ने कहा कि उनके विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि क्या लड़की की मौत फीस का भुगतान न करने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा कथित रूप से किये गये बर्ताव के कारण हुई। एक दल स्कूल भेजा गया है। स्कूल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जांच के बाद सौंपी जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

टॅग्स :गुजरातSchool EducationPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा