लाइव न्यूज़ :

सूरतः जिला अदालत के बाहर हत्या आरोपी को दो अज्ञात लोगों ने चाकू घोंपकर मार डाला, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2023 19:33 IST

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब सूरज यादव (28) हत्या के एक मामले की सुनवाई के लिए अठवालाइंस इलाके में अदालत में आया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस उपायुक्त (चतुर्थ जोन) सागर बागमार ने बताया कि यादव को निजी दुश्मनी के कारण मारा गया।पिछले साल अगस्त में दुर्गेश ठाकोर की हत्या में कथित तौर पर शामिल तीन लोगों में से एक यादव भी था।वाहन में दो लोग आए और धारदार हथियारों से उस पर कई वार किए।

सूरतः गुजरात में सूरत शहर की जिला अदालत के बाहर हत्या के एक आरोपी को दो अज्ञात लोगों ने शुक्रवार को चाकू घोंप दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब सूरज यादव (28) हत्या के एक मामले की सुनवाई के लिए अठवालाइंस इलाके में अदालत में आया था।

 

पुलिस उपायुक्त (चतुर्थ जोन) सागर बागमार ने बताया कि यादव को निजी दुश्मनी के कारण मारा गया क्योंकि वह हत्या के एक मामले में शामिल था। पुलिस ने बताया कि पिछले साल अगस्त में दुर्गेश ठाकोर की हत्या में कथित तौर पर शामिल तीन लोगों में से एक यादव भी था।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि सूरत स्थित सचिन जीआईडीसी इलाके का रहने वाला यादव इस मामले में जमानत पर बाहर था और वह सुनवाई के लिए अदालत आया था। बागमार ने कहा, ‘‘यादव अदालत परिसर से कुछ दूरी पर खड़ा था, तभी एक वाहन में दो लोग आए और धारदार हथियारों से उस पर कई वार किए।

हमलावर मौके से फरार हो गए जबकि स्थानीय लोग यादव को गंभीर हालत में एक नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।’’ यह पूरी घटना अदालत परिसर के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गयी। वीडियो फुटेज में दो लोगों को सड़क पर यादव पर हमला करते हुए और उसे सरेआम कई बार चाकू घोंपते हुए देखा जा सकता है।

डीसीपी ने कहा, ‘‘चूंकि यादव, दुर्गेश ठाकोर नामक व्यक्ति की हत्या में आरोपी था। हमें पता चला है कि ठाकोर से जुड़े लोगों ने दुश्मनी के कारण उस पर हमला किया होगा। हमने अपराध में शामिल दोषियों को पकड़ने के लिए दल गठित किए हैं।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याSuratPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली