लाइव न्यूज़ :

हैवानियत, 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, ईंट से पीट-पीट कर हत्या, दोषी दिनेश बैसाने को मौत की सजा, ऐसे हुआ था खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2021 19:58 IST

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एन. ए. अंजारिया ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत बलात्कार और हत्या के दोषी पाए गए दिनेश बैसाने (24) को मौत की सजा दी।

Open in App
ठळक मुद्देसूरत में पांडेसरा के प्रेम नगर इलाके में रहने वाले बैसाने के लिए मौत की सजा की मांग की थी।वह महाराष्ट्र का मूल निवासी है। आरोपी नाबालिग को एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

सूरतः स्थानीय सत्र अदालत ने एक साल पहले गुजरात के सूरत शहर के पांडेसरा इलाके में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म और बाद में ईंट से पीट-पीट कर उसकी हत्या करने के मामले में एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को मौत की सजा सुनाई।

 

 

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एन. ए. अंजारिया ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत बलात्कार और हत्या के दोषी पाए गए दिनेश बैसाने (24) को मौत की सजा दी। मुकदमे के दौरान, सरकारी वकील नयन सुखाड़वाला ने सूरत में पांडेसरा के प्रेम नगर इलाके में रहने वाले बैसाने के लिए मौत की सजा की मांग की थी।

वह महाराष्ट्र का मूल निवासी है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, बैसाने ने सात दिसंबर, 2020 को इलाके में अपने चाचा के घर के पास खेल रही लड़की के लिए वड़ा पाव खरीदने की पेशकश करके उसे बहलाया-फुसलाया। इसके बाद आरोपी नाबालिग को एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

अभियोजन पक्ष ने कहा था कि जब लड़की मदद के लिए चिल्लाने लगी तो आरोपी ने ईंट से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। पोस्टमॉर्टम से पता चला कि लड़की की निर्मम तरीके से हत्या की गई थी, क्योंकि उसके शरीर पर चोट के 45 से अधिक निशान पाए गए थे। इससे यह भी पता चला कि बैसाने ने लड़की के सिर पर सात से आठ बार ईंट मारकर उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया था।

बच्ची के शाम तक घर नहीं लौटने पर उसके माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने अगले दिन सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय निवासियों द्वारा साझा की गई जानकारी के आधार पर बैसाने को गिरफ्तार कर लिया, क्योंकि उसे एक दुकान पर पीड़िता के साथ देखा गया था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकोर्टगुजरातSurat
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर