लाइव न्यूज़ :

सूरतः चार साल की बच्ची से श्रमिक ने अपहरण कर किया दुष्कर्म, सुनसान जगह पर छोड़कर फरार, घर से लगभग तीन किमी दूर और घायल मिली

By भाषा | Updated: October 13, 2021 15:59 IST

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक आरोपी ने बच्ची को उसके घर के पास से अगवा करने के बाद दुष्कर्म किया और फिर घायल अवस्था में बच्ची को सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देमाता-पिता ने मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे पुलिस से संपर्क किया। घर के बाहर खेलते समय बच्ची के लापता हो गई। लापता बच्ची का पता लगाने के लिए जल्द ही तलाश अभियान शुरू कर दिया गया।

सूरतः गुजरात के सूरत जिले में एक औद्योगिक इकाई में काम करने वाले एक श्रमिक ने चार साल की एक बच्ची का कथित तौर पर अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक आरोपी ने बच्ची को उसके घर के पास से अगवा करने के बाद दुष्कर्म किया और फिर घायल अवस्था में बच्ची को सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गया। सहायक पुलिस आयुक्त जे के पांड्या ने कहा, " घर के बाहर खेलते समय बच्ची के लापता होने के बाद उसके माता-पिता ने मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद शिकायत के आधार पर लापता बच्ची का पता लगाने के लिए जल्द ही तलाश अभियान शुरू कर दिया गया।"

अधिकारी ने कहा, " लगभग तीन घंटे की तलाश के बाद बच्ची अपने घर से लगभग तीन किमी दूर मिली और बुरी तरह से घायल थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।" चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी जांच के बाद बच्ची से दुष्कर्म होने की पुष्टि की। पीड़ित बच्ची का इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

दीनी तालीम ले रहे बच्चे से मौलाना ने किया दुष्कर्म

बरेली जिले के कोट मोहल्ले में एक मौलाना से दीनी तालीम (धार्मिक विद्या) लेने वाले नौ साल के बच्चे से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। बरेली शहर के थाना बारादरी में घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। बारादरी थाना के निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि नौ साल का पीड़ित बच्चा कोट मोहल्ले में 21 वर्षीय मौलाना मोहम्मद गुल हसन से दीनी तालीम लेने जाता था।

वह सोमवार दोपहर में पढ़ाई के लिए मौलाना के घर गया तो उसने डरा धमका कर बच्चे से दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि परिजन का आरोप है कि मौलाना ने बच्चे को धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसे और उसके परिवार वालों को वह जान से मार देगा। बच्चा जब घर पहुंचा तो कपड़ों पर खून लगा देख मां-बाप ने उससे इसके बारे में पूछा तो बच्चे ने सारी घटना बता दी।

घटना सुनकर मां बाप बच्चे को लेकर थाना आए। मलिक ने बताया कि बच्चे का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। मंगलवार को आरोपी मौलाना मोहम्मद गुल हसन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी मौलाना को अदालत के सामने पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरातरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई