लाइव न्यूज़ :

प्रेम प्रस्ताव ठुकराने से नाराज शख्स ने प्रथम वर्ष की छात्रा को गला काटकर मार डाला, नस काटकर आत्महत्या की कोशिश की, रिश्तेदार और भाई को किया घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2022 17:37 IST

पुलिस उपाधीक्षक बीके वनार ने रविवार को बताया कि फेनिल गोयानी को सूरत के समीप कामरेज इलाके से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने गरिश्मा वेकरिया (21) की हत्या कर दी थी

Open in App
ठळक मुद्देप्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। आरोपी और पीड़िता स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। कॉलेज छात्रा से प्रेम संबंध बनाना चाहता था।

सूरतः गुजरात के सूरत शहर में प्रेम प्रस्ताव ठुकराने से नाराज एक व्यक्ति ने आत्महत्या की कोशिश करने से पहले कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसके एक रिश्तेदार और भाई को घायल कर दिया।

 

पुलिस उपाधीक्षक बीके वनार ने रविवार को बताया कि फेनिल गोयानी को सूरत के समीप कामरेज इलाके से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने गरिश्मा वेकरिया (21) की हत्या कर दी थी क्योंकि उसने उसके प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। उन्होंने बताया, ‘‘आरोपी और पीड़िता स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। वह कॉलेज छात्रा से प्रेम संबंध बनाना चाहता था लेकिन उसने और उसके परिजन ने इससे इनकार कर दिया था। शनिवार को शाम करीब छह बजे लड़की के एक रिश्तेदार ने गोयानी को डांट लगायी और उसे लड़की से दूर रहने को कहा।’’

पुलिस उपाधीक्षक ने कहा, ‘‘जब गोयानी लड़की से मिलने के लिए बढ़ा तो उसके रिश्तेदार ने उसे रोकने की कोशिश की और आरोपी ने उसके पेट में छुरा घोंप दिया। जब लड़की और उसका भाई बाहर आए तो गोयानी ने लड़की का गला काटकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद उसने उसके भाई को भी घायल कर दिया तथा अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या की कोशिश की।’’ अधिकारी ने बताया कि गोयानी ने जहर खाने की भी कोशिश। उसे हत्या तथा आत्महत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और उसका इलाज चल रहा है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा