लाइव न्यूज़ :

नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार, दो नाबालिग सहित तीन अरेस्ट, आरोपियों का अपराध तब सामने आया, जब पीड़िता गर्भवती हुई...

By भाषा | Updated: October 3, 2022 17:35 IST

पुलिस ने मोहम्मद मासूख रजा मंसूरी (20), अब्बू बकर उर्फ मोंटी (28) और अशरफ अली उर्फ छोटू (27) को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि दो नाबालिग लड़कों को भी पकड़ा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की के परिजनों और लड़की की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। लड़की मासूख और एक नाबालिग लड़के के संपर्क में आई थी और उनकी टेलीफोन पर बातचीत शुरू हुई थी।अधिकारियों ने बताया कि वहां चारों ने लड़की के साथ बलात्कार किया।

सूरजपुरः छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक नाबालिग लड़की से कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो नाबालिग लड़कों को भी पकड़ा गया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में एक नाबालिग लड़की को डरा धमकाकर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने मोहम्मद मासूख रजा मंसूरी (20), अब्बू बकर उर्फ मोंटी (28) और अशरफ अली उर्फ छोटू (27) को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि वहीं इस मामले में दो नाबालिग लड़कों को भी पकड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि लड़की के परिजनों और लड़की की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के अनुसार पिछले वर्ष नाबालिग लड़की मासूख और एक नाबालिग लड़के के संपर्क में आई थी और उनकी टेलीफोन पर बातचीत शुरू हुई थी।

उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि पिछले वर्ष दिसंबर माह में मासूख ने लड़की को मिलने बुलाया और उसे एक बंद पड़े पेट्रोल पंप परिसर में ले गया जहां आरोपी अब्बू बकर और दो नाबालिग लड़के पहले से मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि वहां चारों ने लड़की के साथ बलात्कार किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ दिनों के बाद मासूख ने पीड़िता को फोन किया और उसे अपने नाबालिग दोस्त से बात करने के लिए कहा। अधिकारी ने बताया कि उसने साथ में यह धमकी भी दी कि उसने उसका अश्लील वीडियो तैयार करके उसे (नाबालिग मित्र को) भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष जनवरी और फरवरी माह के मध्य छोटू समेत सभी आरोपियों ने लड़की को डराकर उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों का अपराध तब सामने आया जब पीड़िता गर्भवती हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली