लाइव न्यूज़ :

सुपौल में मोबाइल चोरी के आरोप में 12 साल के बच्चे की निर्मम हत्या, शव नहर में फेंका, महिला सहित तीन अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: February 27, 2021 18:43 IST

बिहार में सुपौल जिले के सदर थाना के बिजलपुर गांव बच्चे की हत्या कर दी गई। मोबाइल चोरी के आरोप में लोगों ने पीट-पीट कर जान ले ली।

Open in App
ठळक मुद्देतीन-चार दिन पहले उनके पड़ोसी रबिन चौधरी की मोबाइल चोरी हो गयी थी।लाश मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।बकोर चौक के पास रख सड़क जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन करने लगे।

पटनाः बिहार के सुपौल जिले के सदर थाना अंतर्गत बकौर बिजलपुर गांव में मोबाइल चोरी के आरोप में एक 12 साल के बच्चे की निर्मम हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है।

आज तड़के नहर के पास नाबालिग बच्चे का लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत बच्चे के परिजनों ने पड़ोसी पर इस वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है।

वहीं, घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने इस दौरान मुख्य सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मुआवजे का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

परिजनों के अनुसार तीन-चार दिन पहले उनके पडोसी रबिन चौधरी को मोबाइल चोरी हो गया था, जिसका आरोप उन्होंने मृतक बच्चे पर लगाया था। इस बीच शुक्रवार को अचानक शिवजी चौधरी का 12 साल का बेटा दिलखुश कुमार गायब हो गया। परिजनों ने देर रात तक बच्चे की खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला।

आज सुबह बच्चे का शव नहर में फेंका हुआ मिला। बच्चे की लाश मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि अरविंद चौधरी और धरविन चौधरी ने मिलकर मासूम की निर्मम हत्या कर दी है। परिजनों ने बताया कि अरविंद चौधरी ने ही भाई के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है।

परिजनों की मानें तो हत्या के बाद लाश को पहले घर के आंगन में दफना दिया गया, जिसके बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए आंगन से हटा नहर में फेंक दिया गया. जब वहां से गुजर रहे एक बच्चे की नजर पानी में पड़ी लाश पर पड़ी, तब उसने इस बात की जानकारी गांव वालों को दी। पुलिस ने आरोपी रबिन चौधरी, धरबिन चौधरी और उसकी मां सहित तीन अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारहत्यापटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली