लाइव न्यूज़ :

सुनंदा पुष्कर केस: सेशंस कोर्ट में शशि थरूर के खिलाफ 21 फरवरी से सुनवाई, जानें पूरा मामला?

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 4, 2019 17:04 IST

सुनंदा पुष्कर और ​शशि थरूर की शादी अगस्त 2010 में हुई थी। कुछ सालों तक सब ठीक चलने के बाद दोनों के बीच विवाद की खबरें आने लगी थीं और इसी बीच सुनंदा पुष्कर की मौत की बात भी सामने आ गई।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली कोर्ट ने बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने मामले में सहयोग करने की अपील की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने सुनंदा पुष्कर मौत मामले में शशि थरूर को आरोपी माना है।

सुनंदा पुष्कर हत्या मामले की सुनवाई अब दिल्ली के सेशन कोर्ट में ट्रांनसफर कर दी गई है। अडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने सुनंदा पुष्कर हत्या मामले का केस सेशंस कोर्ट में रेफर कर दिया गया है। अब थरूर से जुड़े मामले की सुनवाई सेशंस कोर्ट में ही होगी। केस की सुनवाई के लिए 21 फरवरी की तारीख तय की गई है। दिल्ली कोर्ट ने बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने मामले में सहयोग करने की अपील की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। 

दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने सुनंदा पुष्कर मौत मामले में शशि थरूर को आरोपी माना है। 17 जनवरी 2014 का इस दिन 57 वर्षीय सुनंदा पुष्कर दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में मृत पाई गई थीं। सुंनदा पुष्कर कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी थी। पुलिस ने पहले इस मामले को खुदकुशी के तौर पर जांच कर रही थी।  

शशि थरूर को पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी माना है। कोर्ट ने चार्जशीट के आधार पर थरूर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी मानते हुए आदेश जारी किया था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 3,000 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट दायर की है। सुनंदा पुष्कर और ​शशि थरूर की शादी अगस्त 2010 में हुई थी। कुछ सालों तक सब ठीक चलने के बाद दोनों के बीच विवाद की खबरें आने लगी थीं और इसी बीच सुनंदा पुष्कर की मौत की बात भी सामने आ गई। 2018 के जून महीने में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सुंनदा पुष्कर की मौत के मामले में उनके पति और कांग्रेस नेता शशि थरूर को भी अभियुक्त बनाया है। इस मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की एसआईटी टीन ने अपनी चार्जशीट में शशि थरूर पर पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। 

टॅग्स :शशि थरूरदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह