लाइव न्यूज़ :

सुल्तानपुरः शादी का झांसा देकर दो बच्चों के पिता ने 19 वर्षीय युवती को प्रेम जाल में फंसाकर लंबे समय तक किया यौन शोषण, दो माह की गर्भवती पीड़िता ने की खुदकुशी की कोशिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 20, 2023 16:53 IST

उत्तर प्रदेशः दो बच्चों के पिता ने थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय एक युवती को कथित तौर पर प्रेम जाल में फंसाया और इसके बाद उसका लंबे समय तक यौन शोषण किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।आरोपी इंतजार करने का आश्वासन देता। इस बीच वह गर्भवती हो गयी।मामला सामने आने पर पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी।

सुल्तानपुरः सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना इलाके में कथित तौर पर शादी का झांसा देकर दो बच्चों के पिता ने एक युवती का लंबे समय तक यौन शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गयी और लोकलाज के डर से उसने खुदकुशी की कोशिश की। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

घटना के बारे में सूत्रों ने बताया कि दो बच्चों के पिता ने थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय एक युवती को कथित तौर पर प्रेम जाल में फंसाया और इसके बाद उसका लंबे समय तक यौन शोषण किया। उन्होंने बताया कि जब युवती शादी की बात करती तब आरोपी इंतजार करने का आश्वासन देता। इस बीच वह गर्भवती हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि मामला सामने आने पर पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी। उन्होंने दावा किया कि आरोपी युवक के पिता ने थाने के बाहर ही पीड़ित पक्ष पर कथित दबाव बनाकर सुलह कर लिया। सूत्रों के मुताबिक लड़की से समझौता पत्र पर हस्ताक्षर के बाद उसे वापस लौटा दिया गया।

इस सिलसिले में आरोपी का पक्ष नहीं मिल सका। उधर, कथित तौर पर न्याय न मिलने से निराश युवती ने रविवार को जान देने की कोशिश की। उसे आनन-फानन में सुल्तानपुर के राजकीय स्ववित्तपोषित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सोमवार को उसे लखनऊ चिकित्सा विश्वविद्यालय के लिए रेफर कर दिया।

हालांकि, गोसाईगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राघवेंद्र रावत ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से मामले में समझौता किया गया है। उन्‍होंने कहा कि लड़की के हस्ताक्षर होने के बाद समझौता पत्र पर सहमति बनी है। उन्‍होंने कहा कि आत्मदाह का प्रयास करने के बाद पीड़िता को राजकीय मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया था।

जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है और गोसाईगंज पुलिस की कार्यप्रणाली की जांच की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिया कि दोषी पाए जाने पर सख्त विधिक कार्रवाई और विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली