लाइव न्यूज़ :

सुलतानपुरः प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मार कर हत्या की और खुद को भी उड़ाया, मरने वाली युवती गांव में अकेली रहती थी और माता-पिता नहीं थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2023 15:56 IST

हलियापुर के थाना प्रभारी आर पी सरोज ने बताया कि गांव वालों के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुर बबुआन निवासी नागेन्द्र (26) का उसी गांव की रहने वाली युवती (20) के साथ करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देनागेन्द्र ने प्रेमिका को तमंचे से गोली मार दी और इसके बाद स्वयं को भी गोली मार ली।युवती गांव में अकेली रहती थी और उसके माता-पिता दोनों की मौत हो चुकी है।मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सुलतानपुरः उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र के रामपुर बबुआन में बृहस्पतिवार की सुबह एक प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मार कर हत्या कर दी और इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

हलियापुर के थाना प्रभारी आर पी सरोज ने बताया कि गांव वालों के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुर बबुआन निवासी नागेन्द्र (26) का उसी गांव की रहने वाली युवती (20) के साथ करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह लगभग सवा दस बजे नागेन्द्र ने प्रेमिका को तमंचे से गोली मार दी और इसके बाद स्वयं को भी गोली मार ली।

उन्होंने बताया कि गोली लगने से दोनों की मौत हो गयी। थाना प्रभारी ने बताया कि मरने वाली युवती गांव में अकेली रहती थी और उसके माता-पिता दोनों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि युवती का एक भाई है जो बाहर रह कर नौकरी करता है और एक बहन है जिसका विवाह हो चुका है। उन्होंने बताया कि दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट