लाइव न्यूज़ :

विवाहिता का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला, मायके वालों ने कहा- विदाई के बाद से ही पति, सास, ससुर और देवर मांग रहे थे दहेज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2023 21:27 IST

उत्तर प्रदेशः पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि मायके वालों ने दहेज के लिये हत्या का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देशव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नीरज तिवारी की पत्‍नी शिवानी (28) का शव फंदे से लटकता मिला।जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

सुल्तानपुर: सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को विवाहिता का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार धनपतगंज थाना क्षेत्र के चंदौर ग्राम में शनिवार को घर के अंदर नीरज तिवारी की पत्‍नी शिवानी (28) का शव फंदे से लटकता मिला।

 

उन्होंने बताया कि मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिये विवाहिता की हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा व अन्‍य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

शिवानी के भाई लम्भुआ कोतवाली अंतर्गत मठा गांव निवासी आकाश दुबे ने बताया कि 12 फरवरी, 2016 को उसने बहन शिवानी उर्फ बबली का विवाह धनपतगंज के चंदौर निवासी नीरज तिवारी के साथ किया था। आकाश ने बताया कि हैसियत के अनुरूप दहेज भी दिया गया था, लेकिन विदाई के बाद से ही बहन को पति, सास, ससुर और देवर दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।

आकाश ने आरोप लगाया कि ‘‘शनिवार सुबह सुसराल वालों ने मेरी बहन की फांसी लगाकर हत्‍या कर दी।’’ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि मायके वालों ने दहेज के लिये हत्या का आरोप लगाया है।उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा