लाइव न्यूज़ :

सुलतानपुरः आसिफ पर 500000 रुपये का कर्ज, चुकाने के लिए 11 साल के ओसामा का अपहरण कर मांगी फिरौती?, पैसा नहीं दिया तो गला दबाकर हत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2024 18:57 IST

Sultanpur: पुलिस का कहना है कि पड़ोसी ने अपना कर्ज चुकाने के लिये लड़के का अपहरण कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी और राशि नहीं मिलने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देशहर कोतवाल नारदमुनि सिंह ने बुधवार को बताया कि यह घटना गांधी नगर इलाके में हुई।किसी ने फोन कर उसे छोड़ने के एवज में पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।सुबह ओसामा का शव उसके घर के सामने रहने वाले आसिफ के घर में मिला।

Sultanpur:उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में फिरौती के लिये पड़ोसी द्वारा 11 साल के एक लड़के की कथित तौर पर अपहरण कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि पड़ोसी ने अपना कर्ज चुकाने के लिये लड़के का अपहरण कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी और राशि नहीं मिलने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

शहर कोतवाल नारदमुनि सिंह ने बुधवार को बताया कि यह घटना गांधी नगर इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि मोहम्मद शकील नामक व्यक्ति ने शिकायत की कि उसका 11 वर्षीय बेटा ओसामा सोमवार की रात एक शादी समारोह में शामिल होने के लिये गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। बाद में किसी ने फोन कर उसे छोड़ने के एवज में पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता के मुताबिक सुबह ओसामा का शव उसके घर के सामने रहने वाले आसिफ के घर में मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सिंह ने बताया कि आसिफ पर पांच लाख रुपये का कर्ज था जिसे चुकाने के लिये उसने ओसामा का अपहरण कर फिरौती मांगी थी और राशि नहीं मिलने पर उसने बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली