लाइव न्यूज़ :

ठग चंद्रशेखर से जैकलीन की दोस्ती कराने वाली पिंकी ईरानी अरेस्ट, तीन दिन की रिमांड, 200 करोड़ रुपये धनशोधन मामला, जानें कब क्या हुआ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 30, 2022 19:54 IST

दिल्ली पुलिस ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े जबरन वसूली मामले में पिंकी ईरानी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने जानकारी दी है। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का ठग सुकेश चंद्रशेखर से परिचय कराया था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 17 अगस्त को आरोप पत्र दायर किया था।नोरा फतेही ने चंद्रशेखर से लग्जरी कार और अन्य महंगे उपहार प्राप्त किए थे। आरोपी पिंकी ईरानी खुद को एक बिजनेस टाइकून के रूप में पेश करती थी।

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने नकेल कसना शुरू कर दिया है। जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की फिरौती मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार को पिंकी ईरानी की तीन दिन की रिमांड मिल गई।

पुलिस के अनुसार मुंबई की रहने वाली पिंकी ईरानी चंद्रशेखर की करीबी बताई जाती है और बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से मिलवाया था। दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने बुधवार को दिल्ली पुलिस की दलीलों को ध्यान में रखते हुए ईरानी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

आरोपी पिंकी ईरानी खुद को एक बिजनेस टाइकून के रूप में पेश करती थी। ईरानी ने शिकायतकर्ता और अन्य स्रोतों से जबरन वसूली गई राशि का निपटान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने कहा कि मुंबई निवासी ईरानी, आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) कार्यालय में जांच में शामिल हुई।

नलवा ने कहा, ‘‘(ईरानी के खिलाफ) पर्याप्त सबूत होने के बाद उसे इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है और अदालत में पेश किया गया है, जहां से उसे तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।’’

दिल्ली की एक अदालत ने चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को मंगलवार को यह कहते हुए नियमित जमानत दे दी कि आरोपी को जांच के दौरान गिरफ्तार नहीं किया गया था, इसलिए यह जमानत देने का मामला बनता है।

ईओडब्ल्यू ने जबरन वसूली मामले में फर्नांडीज से सितंबर में पूछताछ की थी। फिलहाल जेल में बंद चंद्रशेखर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह जैसे हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों सहित कई लोगों को धोखा देने का आरोप है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चंद्रशेखर से जुड़े करोड़ों रुपये के धनशोधन मामले में फर्नांडीज को एक आरोपी के रूप में नामित करते हुए 17 अगस्त को आरोप पत्र दायर किया था। ईडी के मुताबिक, फर्नांडीज और एक अन्य बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने चंद्रशेखर से लग्जरी कार और अन्य महंगे उपहार प्राप्त किए थे। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजैकलीन फर्नांडीज़दिल्ली पुलिसप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा