लाइव न्यूज़ :

खुल गया 24 वर्षीय इंस्टाग्राम स्टार की मर्डर का राज, 33 वर्षीय सुगरडैडी ने पुलिस के सामने कबूला गुनाह

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 2, 2019 16:49 IST

मैक्सिम ने अधिकारियों के सामने स्वीकार किया कि उसने अपने 24 वर्षीय प्रेमिका को पिछले सप्ताह मास्को में बार-बार अपमानित करने के बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्दे रूसी अधिकारियों का कहना है कि शुगर डैडी (बॉयफ्रेंड की तरह) ने अपनी प्रेमिका जोकि इंस्टाग्राम की स्टार है उसकी हत्या करना कबूल कर लिया है। युवक का नाम मैक्सिम गारेयेव (33) है और मृत युवती का नाम कैथरीन काराग्लानोवा है।

एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या करके उसे सूटकेस में बंद कर दिया और जब उस हत्याकांड का रहस्य खुला थो सभी के होश उड़ गए। दरअसल, मामला रूस के मॉस्को शहर का है, जहां प्रेमी ने उसके साथ रह रही प्रेमिका की हत्या इस वजह से कर दी कि वह उसके लुक को लेकर टिप्पणियां करती थी।   इस मामले को लेकर रूसी अधिकारियों का कहना है कि शुगर डैडी (बॉयफ्रेंड की तरह) ने अपनी प्रेमिका जोकि इंस्टाग्राम की स्टार है उसकी हत्या करना कबूल कर लिया है। युवक का नाम मैक्सिम गारेयेव (33) है और मृत युवती का नाम कैथरीन काराग्लानोवा है।

खबरों के अनुसार, मैक्सिम ने अधिकारियों के सामने स्वीकार किया कि उसने अपने 24 वर्षीय प्रेमिका को पिछले सप्ताह मास्को में बार-बार अपमानित करने के बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी। अधिकारियों के अनुसार, युवक ने दावा किया कि वह अपनी प्रेमिका को खर्चे के लिए समय से पैसे दे देता था और उसे अपने रास्ते से इसलिए हटाया क्योंकि वह अक्सर कहती थी कि वह आकर्षक नहीं दिखता है।

युवक ने अधिकारियों को बताया कि कैथरीन का कहना था कि वह बहुत बुरा दिखता है और उसकी शक्ल प्लास्टिक सर्जरी से भी नहीं सुधारी जा सकती है। मैं उसकी इस तरक की बात को बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने कैथरीन की 25वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले बीते शुक्रवार को हत्या कर दी। मृत युवती के इंस्टाग्राम पर 87,000 से अधिक फॉलोअर्स थे।

खबरों के अनुसार, हत्या के बाद युवक ने प्रेमिका का शव एक सूटकेस में बंद कर दिया था और कोर्ट में पेशी के दौरान उसने अपने माता-पिता से माफी मांगी है और संवाददाताओं से कहा कि "खुद के लिए शर्मिंदा है।"

टॅग्स :मर्डर मिस्ट्रीहत्याकांडरूस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज