यूपी: इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोपी कलुआ गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2019 13:03 IST2019-01-01T11:30:44+5:302019-01-01T13:03:08+5:30

बुलंदशहर हिंसा में मारे गये इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की मौत गोली लगने से हुई थी। उन्हें गोली मारने से पहले कुल्हाडी से उनकी उंगली काटी गयी थी।

subodh kumar singh murder main accused Kalua is arrested by up police | यूपी: इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोपी कलुआ गिरफ्तार

यूपी: इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोपी कलुआ गिरफ्तार

बुलंदशहर में हिंसा के तकरीबन तीन हफ्तों बाद उत्तर प्रदेश की पुलिस ने इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हुई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी कलुआ को यूपी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। कलुआ पर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप है। 

यूपी पुलिस के अनुसार कलुआ के पास से वो कुल्हाड़ी बरामद हुई है जिससे उसने सुबोध कुमार सिंह पर हमला किया था। पुलिस कलुआ को सोमवार को ही अदालत में पेश करेगी। 

बुलंदशहर के एएसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "जांच के दौरान पता चला कि कलुआ ने ही इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। उसके पास से कुल्हाड़ी भी मिली है। मामले में शामिल अन्य आरोपी भी जल्द ही गिरफ्तार किये जाएंगे।"

बुलंदशहर हिंसा में पुलिस इंस्पेक्टर और एक युवक की हत्या मामले में पुलिस ने 23 फरार आरोपियों के खिलाफ कोर्ट का नोटिस जारी किया था। इनमें बजरंग दल का जिला संयोजक योगेश राज और क्षेत्रीय बीजेपी नेता का नाम भी शामिल है। नोटिस में सभी को भगोड़ा घोषित किया गया है और एक महीने के अंदर सरेंडर ना करने पर संपत्ति कुर्क किए जाने की चेतावनी दी गई है।  



 

गत तीन दिसंबर को स्याना कोतवाली क्षेत्र के चिंगरावठी इलाके में कथित गोकशी के मामले को लेकर भीड़ से संघर्ष में इंस्पेक्टर सुबोध सिंह शहीद हो गए थे। इसके अलावा सुमित नामक एक युवक की भी मृत्यु हो गई थी। इस मामले में जितेंद्र समेत 27 नामजद तथा 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) इस मामले की जांच कर रही है और अभी तक 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के घर में छापेमारी की जा रही है और उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है।

Web Title: subodh kumar singh murder main accused Kalua is arrested by up police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे