लाइव न्यूज़ :

15 वर्षीय किशोरी से उप निरीक्षक ने किया यौन उत्पीड़न, 50000 रुपये के लिए सगी मां और रिश्तेदार ने दिया साथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 25, 2021 21:27 IST

किशोरी की मां और उसकी एक रिश्तेदार को अपराध के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

Open in App
ठळक मुद्दे एसआई को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उकसाने सहित अन्य अपराधों के लिए हिरासत में भेज दिया गया है।एक साल तक उसका बार-बार यौन शोषण एवं उत्पीड़न किया।

चेन्नईः चेन्नई में एक उपनिरीक्षक (38) को 15 वर्षीय एक किशोरी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया, जबकि किशोरी की मां और उसकी एक रिश्तेदार को अपराध के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत गिरफ्तारी के बाद एसआई को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि किशोरी की मां और एक अन्य रिश्तेदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें उकसाने सहित अन्य अपराधों के लिए हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, एसआई ने पिछले साल किशोरी की मां से दोस्ती करने के बाद उसके घर जाना शुरू किया था। शिकायत के अनुसार पुलिसकर्मी ने अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया, लड़की को गलत तरीके से छुआ, उसे गले लगाया और करीब एक साल तक उसका बार-बार यौन शोषण एवं उत्पीड़न किया।

शिकायत के अनुसार पुलिसकर्मी ने किशोरी की मां के सामने भी उसका उत्पीड़न किया। शिकायत के अनुसार जब किशोर ने इसका विरोध किया, तो उसकी मां और उसकी रिश्तेदार ने कहा कि उन्हें पुलिसकर्मी से ‘50,000 रुपये’ मिले हैं और उन्होंने उसे "सहयोग" करने के लिए कहा।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीतमिलनाडुरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा