लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद विवि की छात्रा मृत मिली, नवोदय विद्यालय परिसर में स्टूडेंट ने लगाई फांसी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 22, 2019 18:19 IST

पुलिस के अनुसार, छात्रा दीपिका महापात्र मूल रूप से ओडिशा के खड़गपुर की निवासी थी। कुछ छात्रों ने छात्रावास के शौचालय में छात्रा को बेहोश देखा और फिर विश्वविद्यालय के अधिकारियों को सूचित किया।

Open in App
ठळक मुद्देएक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। 

हैदराबाद विश्वविद्यालय की 29 वर्षीय एक पीएचडी शोधार्थी की सोमवार को मौत हो गई। वह विश्वविद्यालय के छात्रावास के बाथरूम में बेहोशी की हालत में मिली थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, छात्रा दीपिका महापात्र मूल रूप से ओडिशा के खड़गपुर की निवासी थी। कुछ छात्रों ने छात्रावास के शौचालय में छात्रा को बेहोश देखा और फिर विश्वविद्यालय के अधिकारियों को सूचित किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। 

मप्र: नवोदय विद्यालय परिसर में फांसी से लटकी मिली छात्रा, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के धमनगांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में सोमवार सुबह 11 वर्षीय एक छात्रा का शव सीढ़ियों की रेलिंग से दुपट्टे के जरिए फांसी में झूलता हुआ मिला है। छात्रा के परिजन का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है।

डिंडोरी जिले के पुलिस अधीक्षक एम एल सोलंकी ने बताया कि धमनगांव के जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में छठी कक्षा की छात्रा मधु मरावी का शव फांसी के फंदे पर आज सुबह झूलता पाया गया। मधु भीमकुंडी गांव की रहने वाली थी। उन्होंने कहा कि उसकी हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है, इसका अब तक पता नहीं चल पाया है।

सोलंकी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट में जो भी आएगा, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि छात्रा के शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें सुसाइड की वजह स्कूल में अच्छा न लगना लिखा हुआ है।

हालांकि, इसी बीच, मृतका के पिता तिवारी सिंह मरावी ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। छात्रा के शव के पास से जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें उसकी बेटी की हैंडराइटिंग नहीं है। छात्रा को दो दिन पूर्व ही परिजन विद्यालय में छोड़कर गए थे।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए हैं। वहीं, घटना को दुखद बताकर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल सुभाष महोबिया अपनी जवाबदेही से पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रा के इस कदम से हम खुद सकते में हैं। जांच की मांग हम भी कर रहे हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीतेलंगानामध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!