लाइव न्यूज़ :

बहादुरगढ़ः लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के पांच कुख्यात सदस्य अरेस्ट, चोरी की छह लग्जरी कारें बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2022 22:25 IST

गिरफ्तार व्यक्तियों में चिराग भी शामिल है, जो दक्षिण हरियाणा में बिश्नोई गिरोह का मादक पदार्थ का अवैध कारोबार देखता है और मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार टीनू भिवानी का छोटा भाई है।

Open in App
ठळक मुद्देबहादुरगढ़ में आरोपियों की आवाजाही के संबंध में विशेष सूचना मिली थी।काला जठेड़ी गिरोह के लिए भी लंबे समय से काम कर रहे थे।बदमाश लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा के संपर्क में आए।

गुरुग्रामः  हरियाणा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के पांच कुख्यात सदस्यों को बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया है। चोरी की छह लग्जरी कारें भी बरामद हुई हैं। यह जानकारी एसटीएफ सूत्रों ने दी। सूत्रों ने बताया कि एसटीएफ की टीम को बहादुरगढ़ में आरोपियों की आवाजाही के संबंध में विशेष सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बहादुरगढ़ बाईपास के पास जाल बिछाया और उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों में चिराग भी शामिल है, जो दक्षिण हरियाणा में बिश्नोई गिरोह का मादक पदार्थ का अवैध कारोबार देखता है और मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार टीनू भिवानी का छोटा भाई है।

उन्होंने बताया कि अन्य व्यक्तियों में कार चोर मनोज बक्करवाला, राजस्थान के बाड़मेर का निवासी प्रकाश बाड़मेर, पिंजौर निवासी अमित और पंजाब के जिरकपुर निवासी संजय शामिल है। उन्होंने बताया कि बिश्नोई गिरोह के अलावा ये काला जठेड़ी गिरोह के लिए भी लंबे समय से काम कर रहे थे।

टीनू भिवानी नाम के बिश्नोई गिरोह के कुख्यात गैंगस्टर के जरिए आरोपी बक्करवाला और बाकी बदमाश लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा के संपर्क में आए। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुमित कुहाड़ ने कहा कि पूछताछ में बक्करवाला ने बिश्नोई गिरोह को हथियार और मादक पदार्थ मुहैया कराने का खुलासा किया है।

कुहाड़ ने कहा कि वह लग्जरी कारों की चोरी का भी आदतन अपराधी रहा है और अब तक देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों लग्जरी वाहन चुरा चुका है। उन्होंने कहा, ‘‘वह कई बार गिरफ्तार किया गया है और पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है।

उसके खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब में कई मामले दर्ज हैं। इसके अलावा, वह अब तक लगभग 10 साल तक जेल में बंद रहा है।’’ सभी से गहन पूछताछ जारी है ताकि गिरोह के बाकी सदस्यों को भी पकड़ा जा सके। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणागुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा