लाइव न्यूज़ :

SS Rajamouli: एसएस राजामौली के 'करीबी दोस्त' श्रीनिवास राव ने सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप?, महिला के लिए मेरा करियर बर्बाद कर दिया, वीडियो रिकॉर्ड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2025 17:38 IST

SS Rajamouli: मेट्टुगुडा पुलिस को लिखे एक पत्र में श्रीनिवास राव ने कहा कि राजामौली को 1990 से जानते हैं और उन पर उनका जीवन बर्बाद करने और उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देSS Rajamouli: वीडियो रिकॉर्ड किया और पुलिस के लिए एक सुसाइड नोट भी छोड़ा।SS Rajamouli: समय के साथ श्रीनिवास को भी उससे प्यार हो गया। SS Rajamouli: श्रीनिवास राव ने कहा कि वह राजामौली को 1990 से जानते हैं।

SS Rajamouli: दक्षिण भारत फिल्म उद्योग में विवाद खड़ा हो रहा है। बड़ा विवाद तब खड़ा हुआ, जब प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एसएस राजामौली के 'करीबी दोस्त' श्रीनिवास राव ने सुसाइड नोट में गंभीर आरोप लगाए हैं। राजामौली बड़े विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। श्रीनिवास राव नाम के एक शख्स ने उन पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। चौंकाने वाले बयान में श्रीनिवास ने आरोप लगाया कि राजामौली ने 'एक महिला के लिए करियर बर्बाद कर दिया' और यहां तक ​​​​कि उन्हें आत्महत्या के बारे में सोचने के लिए मजबूर करने के लिए भी दोषी ठहराया। श्रीनिवास ने अपनी आपबीती बताते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया और एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें लिखा कि मेरे पास आत्महत्या करके मरने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। राजामौली ही कारण हैं कि मैं 55 साल की उम्र में भी अकेला हूं।

न्यूज 18 तेलुगु के अनुसार श्रीनिवास ने अपने बयान में दावा किया, "मेरे पास आत्महत्या करके मरने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। राजामौली ही वह कारण हैं जिनके कारण मैं 55 साल की उम्र में भी अकेला हूं। हमने यमादोंगा तक साथ काम किया, लेकिन उन्होंने एक महिला के लिए मेरा करियर बर्बाद कर दिया।" 55 वर्षीय व्यक्ति ने दावा किया कि उनकी और राजामौली की 34 साल पुरानी दोस्ती थी।

लेकिन प्रेम त्रिकोण के कारण उनके रिश्ते में कड़वाहट आ गई। उनके मुताबिक शुरुआत में राजामौली के मन में एक महिला के लिए भावनाएं थीं, लेकिन समय के साथ श्रीनिवास को भी उससे प्यार हो गया। कहा कि दोनों बेस्टफ्रेंड्स के बीच दरार की वजह एक महिला है। श्रीनिवास ने अपनी आपबीती बताते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया और पुलिस के लिए एक सुसाइड नोट भी छोड़ा।

मेट्टुगुडा पुलिस को लिखे एक पत्र में श्रीनिवास राव ने कहा कि वह राजामौली को 1990 से जानते हैं और उन पर उनका जीवन बर्बाद करने और उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि उनका रिश्ता एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी के कारण था। एक महिला के लिए मेरा करियर बर्बाद कर दिया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि लेकिन अपनी दोस्ती की खातिर श्रीनिवास ने अपने प्यार का बलिदान दे दिया। उन्होंने आगे कहा कि राजामौली के "स्टार डायरेक्टर" बनने के बाद उन्हें श्रीनिवास की वफादारी पर संदेह होने लगा और उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा, "मैं अब 55 साल का हूं। मैं अब इस उत्पीड़न को सहन करने में असमर्थ हूं।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceआंध्र प्रदेशहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये