SS Rajamouli: एसएस राजामौली के 'करीबी दोस्त' श्रीनिवास राव ने सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप?, महिला के लिए मेरा करियर बर्बाद कर दिया, वीडियो रिकॉर्ड
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2025 17:38 IST2025-02-27T17:24:53+5:302025-02-27T17:38:29+5:30
SS Rajamouli: मेट्टुगुडा पुलिस को लिखे एक पत्र में श्रीनिवास राव ने कहा कि राजामौली को 1990 से जानते हैं और उन पर उनका जीवन बर्बाद करने और उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है।

SS Rajamouli
SS Rajamouli: दक्षिण भारत फिल्म उद्योग में विवाद खड़ा हो रहा है। बड़ा विवाद तब खड़ा हुआ, जब प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एसएस राजामौली के 'करीबी दोस्त' श्रीनिवास राव ने सुसाइड नोट में गंभीर आरोप लगाए हैं। राजामौली बड़े विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। श्रीनिवास राव नाम के एक शख्स ने उन पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। चौंकाने वाले बयान में श्रीनिवास ने आरोप लगाया कि राजामौली ने 'एक महिला के लिए करियर बर्बाद कर दिया' और यहां तक कि उन्हें आत्महत्या के बारे में सोचने के लिए मजबूर करने के लिए भी दोषी ठहराया। श्रीनिवास ने अपनी आपबीती बताते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया और एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें लिखा कि मेरे पास आत्महत्या करके मरने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। राजामौली ही कारण हैं कि मैं 55 साल की उम्र में भी अकेला हूं।
రాజమౌళి మరియు ఆయన భార్య రమా టార్చర్ భరించలేక నేను చనిపోతున్నా అంటూ రాజమౌళి స్నేహితుడి సూసైడ్ వీడియో
— Telugu Scribe (@TeluguScribe) February 27, 2025
నేను, రాజమౌళి 34 ఏళ్ల నుండి ఫ్రెండ్స్.. మా మధ్యలోకి రమా వచ్చింది
వీళ్ల కోసం నేను నా లైఫ్ త్యాగం చేశాను.. మధ్యలో మా మధ్య చిన్న చిన్న గొడవలు వచ్చాయి
ఇవన్నీ నేను బయట ఎక్కడ చెప్తానో… pic.twitter.com/icx5vZk0O7
न्यूज 18 तेलुगु के अनुसार श्रीनिवास ने अपने बयान में दावा किया, "मेरे पास आत्महत्या करके मरने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। राजामौली ही वह कारण हैं जिनके कारण मैं 55 साल की उम्र में भी अकेला हूं। हमने यमादोंगा तक साथ काम किया, लेकिन उन्होंने एक महिला के लिए मेरा करियर बर्बाद कर दिया।" 55 वर्षीय व्यक्ति ने दावा किया कि उनकी और राजामौली की 34 साल पुरानी दोस्ती थी।
लेकिन प्रेम त्रिकोण के कारण उनके रिश्ते में कड़वाहट आ गई। उनके मुताबिक शुरुआत में राजामौली के मन में एक महिला के लिए भावनाएं थीं, लेकिन समय के साथ श्रीनिवास को भी उससे प्यार हो गया। कहा कि दोनों बेस्टफ्रेंड्स के बीच दरार की वजह एक महिला है। श्रीनिवास ने अपनी आपबीती बताते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया और पुलिस के लिए एक सुसाइड नोट भी छोड़ा।
मेट्टुगुडा पुलिस को लिखे एक पत्र में श्रीनिवास राव ने कहा कि वह राजामौली को 1990 से जानते हैं और उन पर उनका जीवन बर्बाद करने और उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि उनका रिश्ता एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी के कारण था। एक महिला के लिए मेरा करियर बर्बाद कर दिया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि लेकिन अपनी दोस्ती की खातिर श्रीनिवास ने अपने प्यार का बलिदान दे दिया। उन्होंने आगे कहा कि राजामौली के "स्टार डायरेक्टर" बनने के बाद उन्हें श्रीनिवास की वफादारी पर संदेह होने लगा और उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा, "मैं अब 55 साल का हूं। मैं अब इस उत्पीड़न को सहन करने में असमर्थ हूं।"